16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगौतम अडानी पर अमेरिका में लगे गंभीर आरोप, भारतीय सरकारी अधिकारियों को...

गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे गंभीर आरोप, भारतीय सरकारी अधिकारियों को 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का है मामला

Published on

  • गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में दर्ज धोखाधड़ी और रिश्वत देने का केस
  • गौतम अडानी समेत अडानी ग्रुप के 7 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप
  • अमेरिकी कोर्ट ने सुनवाई के बाद गौतम अडानी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वॉरंट
  • अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड किया कैंसिल
  • अडानी ग्रुप पर सोलर एनर्जी के कॉन्ट्रैक्ट के लिए रिश्वत देने का है आरोप
  • SEC का आरोप है कि अडानी ने अपने निवेशकों के साथ धोखा किया

नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की अमेरिका में मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडानी ग्रुप के प्रमुख पर बड़ी धोखाधड़ी और रिश्वत का आरोप लगाया है। SEC का आरोप है कि गौतम अडानी ने अमेरिकी निवेशकों को धोखा दियाा है।अमेरिका के इस मामले में अडानी ग्रुप के कई अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं अमेरिकी कोर्ट ने सुनवाई के बाद गौतम अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट भी जारी कर दिया है।

इस मामले में अमेरिकी अभियोजकों ने बुधवार को कहा है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात अन्य लोगों ने 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ वाला, कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भ्रष्टटाचार का आरोप लगाया है। भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना विकसित करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन का बॉन्ड कैंसिल कर दिया है।

निवेशकों के साथ किया धोखा
इस मामले में आरोप यह भी है कि अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के एक अन्य कार्यकारी, पूर्व सीईओ विनीत जैन ने ऋणदाताओं और निवेशकों से अपने भ्रष्टाचार को छिपाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज और बॉन्ड जुटाए हैं। SEC के आरोपों में कहा गया कि कुछ षडयंत्र करने वालों ने गौतम अडानी को निजी तौर पर नुमरो ऊनो और द बिग मैन कोड नामों से संबोधित किया गया, जबकि सागर अडानी ने कथित तौर पर रिश्वत के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सेलफोन का इस्तेमाल किया गया है।

अडानी ग्रुप ने नहीं दिया है कोई जवाब
इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी रॉयटर्स ने जब अडानी समूह से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो ग्रुप द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है। SEC द्वारा दायर शिकायत में यह भी कहा गया कि ये लोग फेडरल सिक्योरिटीज कानूनों के एंटी-फ्रॉड प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे।

इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क के पूर्वी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने गौतम अडानी, सागर अडानी और अडानी ग्रीन समेत एज्योर से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि गौतम अडानी और अडानी ग्रुप पहले अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मामले में मुश्किलों का सामना कर चुके हैं, जिसके चलते उनके शेयर्स की कीमतों में भारी गिरावट आई थी।

Latest articles

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ आर-पार की जंग: कांग्रेस के आंदोलन को मिला भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का साथ

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित आर्य समाज मंदिर के पास...

सांसद आलोक शर्मा की पहल: सीहोर में होगा इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव

सीहोर। स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...