10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपसंद की लड़की, 6 हजार में 40 मिनट का पैकेज! सेक्स रैकेट...

पसंद की लड़की, 6 हजार में 40 मिनट का पैकेज! सेक्स रैकेट में कई डॉक्टर-बिजनेसमैन के नाम ने हड़कंप

Published on

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने दबिश देते हुए एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के सूर्या मॉल में स्थिति स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए पुलिस ने सोमवार रात जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस स्पा सेंटर से जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन से लेकर डॉक्टर तक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस स्पा सेंटर से बालाघाट, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल से लाई गई लड़कियों को मुक्त कराया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस स्पा सेंटर में रेगुलर कस्टमर की आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर से बाउचर और रजिस्टर जब्त किया गया है। इस रजिस्टर में रेगुलर आने वाले कस्टमर के लिए एक आईडी बनाई गई है। रजिस्टर में कस्टमर के मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं।

40 मिनट का रहता है समय
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि रेगुलर कस्टर को च्वाइस की लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। हर कस्टमर के लिए 40 मिनट का समय तय किया जाता था। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग-अलग पैकेज भी बनाए गए हैं। मसाज के साथ पूरे पैकेज के 6 हजार रुपए कस्टमर से लिए जाते थे। रेगुलर कस्टमर को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती थी। बता दें कि सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

सेक्स रैकेट में 8 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जिन लड़कियों को स्पा सेंटर से मुक्त कराया गया है उन्हें सखी केन्द्र भेजा गया है। महिलाओं को अधिक पैसे देने का लालच देकर स्पा सेंटर का संचालक बुलाता था।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...