17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Home'लड़कियां बॉडी दिखा सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं?' रणवीर के सपोर्ट...

‘लड़कियां बॉडी दिखा सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं?’ रणवीर के सपोर्ट में रामू

Published on

बॉलीवुड हार्टथ्रोब रणवीर सिंह ने जबसे न्यूड फोटोशूट कराया है, हर तरफ बस उनके ही चर्चे हो रहे हैं. रणवीर सिंह को कई लोगों ने इस बोल्ड स्टेप के लिए ट्रोल किया तो कईयों ने सपोर्ट किया है. फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी रणवीर सिंह को थंप्स अप दिया है.

क्या बोले रामगोपाल वर्मा?
रामगोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह के फोटोशूट को लैंगिक समानता से जोड़कर देखा है. रामगोपाल वर्मा का कहना है अगर महिला अपनी सेक्सी बॉडी को दिखा सकती है तो आदमी क्यों नहीं? ईटाइम्स से बातचीत में रामगोपाल वर्मा ने कहा- मेरे ख्याल से ये जेंडर इक्वैलिटी के लिए जस्टिस की मांग करने का रणवीर सिंह का तरीका है. अगर महिलाएं अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं? ये पाखंड है कि आदमियों को जज किया जाता है. पुरुषों के पास भी महिलाओं जितने समान अधिकार होने चाहिए.

रणवीर को किया सपोर्ट
रामगोपाल वर्मा ने कहा- मेरे ख्याल से आखिरकार हमारा देश अब पुराने दौर से आगे निकलकर आ रहा है. मुझे लगता है जेंडर इक्वैलिटी को लेकर ये रणवीर सिंह की तरफ से बयान है. वैसे रामगोपाल वर्मा की बात में दम तो है. आए दिन हीरोइनों के बोल्ड फोटोशूट वायरल होते हैं. जिसमें वे अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हैं. कभी टॉपलेस, न्यूड फोटोशूट में एक्ट्रेस शूूट करवाती हैं. मगर रणवीर से न्यूड फोटोशूट पर हर ओर हो- हल्ला हो रखा है. ऐसे में लोगों की हिप्पोक्रेसी पर सवाल उठने तो लाजमी है.

हाल इस कदर बुरे हैं कि रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज की जा चुकी है. जिसमें आरोप है कि रणवीर सिंह ने न्यूड होकर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है. रणवीर के फोटोशूट पर राजनीति भी होने लगी है. इन सभी चर्चाओं को देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...