11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ... चुनाव के बीच शाही इमाम...

महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ… चुनाव के बीच शाही इमाम का विवादित बयान

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी का बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है। शाही इमाम ने कहा कि जो महिलाओं को टिकट दे रहे हैं वे इस्लाम के खिलाफ हैं, इस्लाम को कमजोर कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को गुजरात की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा, ‘अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा नमाज की अहमियत है। अगर औरतों का इस तरह लोगों के सामने आना जायज होता, तो उन्हें मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से रोक दिया गया क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं वह इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। इससे हमारा मजहब कमजोर होगा।’

‘आपकी औरतें को असेंबली आ रही हैं…’
शाही इमाम ने आगे कहा, ‘कल कर्नाटक में हिजाब का मसला चला काफी हंगामा हुआ। जाहिर सी बात है, आप अपनी एमएलए, पार्षद बनाएंगे बिना मजबूरी के, तो फिर उससे क्या होगा? हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे। हुकूमत सवाल उठाएगी कि आपकी औरतें तो असेंबली में आ रही हैं पार्लियामेंट में आ रही है।

औरतों को टिकट देने के पीछे मकसद क्या?
शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के निकाय चुनाव में लड़कियों को आगे किया जा रहा है। मेरा ख्याल है कि इनका मकसद है कि आजकल औरतों की ज्यादा चलती है इसलिए इन्हें कब्जे में ले लो तो पूरा परिवार कब्जे में आ जाएगा।’

गुजरात की 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हुआ। दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...