9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी की स्पीच सुने सरकार, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां...

राहुल गांधी की स्पीच सुने सरकार, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को अग्निवीर योजना नहीं पसंद

Published on

रायबरेली

अग्निवीर योजना को लेकर शुरू से ही इसका विरोध चलता आ रहा है। कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव 2024 में अग्निवीर योजना की नाराजगी का खामियाजा बीजेपी को झेलना पड़ा। मंगलवार को कीर्ति च्रक से सम्मानित शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि दो तरह की फौज नहीं होनी चाहिए। इस पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि सरकार से उम्मीद है कि वो राहुल गांधी की स्पीच को स्पीच सुने और उस पर विचार करे। मैं सरकार से भी निवेदन करूंगी की फौज को दो तरह से न बांटे। जब उनसे राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दो दिनों से कांग्रेस नेता बुला रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में राहुल गांधी मुझसे मिले थे और मेरा पर्सनल नंबर लिया। वो दो दिन से बुला रहे थे। उनसे मिलकर बहुत पॉजिटिविटी आई है। राहुल गांधी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है।

शहीद कैप्टन अंशुमान की मां से जब अग्निवीर योजना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फौज की ट्रेनिंग बहुत सख्त होती है। चार साल में सब खत्म हो जाएगा। पढ़ाई-लिखाई सब ब्रेक हो जाएगी। अग्निवीर में चार साल के बाद बच्चा क्या करेगा। उन्होंने इस पर सरकार से विचार करने का निवेदन किया।

मरणोपरांत देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान को कीर्ति च्रक दिया गया। जब वह शहीद हुई, तो उनकी तैनाती सियाचिन में थी। सियाचिन ग्लेशियर में 19 जुलाई 2023 की तड़के साढ़े तीन बजे सेना के कई टेंट में आग लग गई। इस हादसे में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर देवरिया निवासी कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए। अंशुमान सिंह की 5 महीने पहले 10 फरवरी को शादी हुई थी। कैप्टन अंशुमान 15 दिन पहले ही सियाचिन गए थे। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सादे समारोह में यह सम्मान शहीद की पत्नी सृष्टि सिंह और उनकी मां मंजू सिंह को दिया था।

आज रायबरेली में थे राहुल गांधी
राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर गए थे। मंगलवार को वे वहां की राजधानी इम्फाल से विमान के जरिए यहां पहुंचे और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना पहुंचे। रायबरेली लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर दूर है। यहां उन्होंने रायबरेली के बछरावां के करीब चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...