22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यगुजरात : डिवाइडर फांदकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई कार, 7 मौतें,...

गुजरात : डिवाइडर फांदकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई कार, 7 मौतें, परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स थे सवार

Published on

जूनागढ़,

गुजरात के जूनागढ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान पांच कॉलेज स्टूडेंट्स सहित कुल 7 लोगों के मौत की खबर है. जेतपुर- वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान भीषण हादसा हो गया. यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ. एक कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों के मारे जाने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक कार डिवाइडर फांद कर दूसरी और से आ रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

जब खड़ी ट्रक में घुस गई थी कार
इससे पहले 19 नवंंबर को खबर आई थी कि गुजरात के भरूच में खड़े ट्रक के साथ कार की भिडंत से भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर देर रात हुआ था. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पाटन में भी हुआ था भीषण हादसा
हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...