15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपत्नी से हुआ झगड़ा, 30 दोस्तों को दे दिया उसका मोबाइल नंबर,...

पत्नी से हुआ झगड़ा, 30 दोस्तों को दे दिया उसका मोबाइल नंबर, और फिर…

Published on

कानपुर ,

कानपुर से पति- पत्नी की लड़ाई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया तो पति ने बदला लेने का ऐसा तरीका निकाला जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. महिला का आरोप है कि उसके पति ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसका फोन नंबर 30 दोस्तों में बांट दिया और उनसे अश्लील मैसेज भिजवाए. मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की. उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यह मामला चकेरी इलाके का है, यहां रहने वाले आकाश की शादी 2019 में श्याम नगर की रहने वाली महिला से हुई थी. शादी के 2 साल बाद दोनों में टकराव शुरू हो गया पत्नी का आरोप है कि आकाश के घर वालों ने झूठ बोलकर शादी की. आकाश कुछ करता नहीं था इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा. उसके माता-पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे. महिला का आरोप है कि साल 2021 में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाला कई बार समझौते का प्रयास किया गया. लेकिन जब बात नहीं बनी तो मैंने 2022 में आकाश के खिलाफ और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज कराया.

इसके बाद आकाश इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसका फोन नंबर 30 दोस्तों में बांट दिया. इसके बाद उसे अश्लील मैजेस, फोटो और वीडियो आने लगे. महिला का कहना है कि इसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. इसलिए उसे कमिश्नर के पास अपनी शिकायत लेकर आना पड़ा. वूमैन सेल की एसीपी को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

पीड़ित महिला का कहना है कि उसने अपने पति आकाश और उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट में FIR दर्ज कराई है. उसे बदनाम करने के लिए पति ने उसका फोन नंबर अपने दोस्तों को बांद दिया. जिसके बाद से उसके पास गंदे-गंदे मैसेज और वीडियो आने लगे. मैं थक गई हूं अब जीना मुश्किल हो गया है, इसलिए मुझे न्याय के लिए पुलिस कमिश्नर साहब को अपना एप्लीकेशन देने आना पड़ा.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...