19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'Happy Birthday Modi ji...', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को किया बर्थडे विश

‘Happy Birthday Modi ji…’, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को किया बर्थडे विश

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि कि हैप्पी बर्थडे पीएम नरेंद्र मोदी जी. आपकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है. सेवा पखवाड़ा के तहत नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, चौपालों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जा रहा है. यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा.

सेवा पखवाड़े के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे. बीजेपी शासित राज्य सरकारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खास तैयारी की है. 17 से 19 सितंबर तक सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. स्वच्छता अभियान के तहत 18 से 24 सितंबर तक मंडल स्तर पर विद्यालयों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. स्वच्छता संदेश के साथ लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...