11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यआपको राजनीति मुबारक....मुझे बदनाम न करें, महाराष्ट्र में बीजेपी MLA पर भड़की...

आपको राजनीति मुबारक….मुझे बदनाम न करें, महाराष्ट्र में बीजेपी MLA पर भड़की मराठी अभिनेत्री

Published on

मुंबई

बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्या प्रकरण ने महाराष्ट्र की सियासत को गरम कर दिया है। अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने बीजेपी के विधायक सुरेश धस के बयान की आलोचना करते हुए माफी मांगने की मांग की है वर्ना उन पर वे कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने धस द्वारा अजित पवार की पार्टी के विधायक व कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर सार्वजनिक तौर पर निशाना साधते पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धस से कहूंगा कि उनके पास जो भी जानकारी है, उसे सार्वजनिक करने के बजाय सीधे मुख्यमंत्री से साझा करें। मैं उनसे कहूंगा कि वह ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे (हत्या की) जांच प्रभावित हो।

मुंडे पर आक्रामक हैं धस
गौरतलब है कि आष्टी से बीजेपी के विधायक सुरेश धस लगातार कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम परली में देख रहे हैं कि रश्मिका मंदाना, सपना चौधरी, प्राजक्ता माली आती हैं, जिन्हें इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति सीखनी है, उन्हें परली आना चाहिए। इस पर मराठी अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने धस पर हमला बोला है। माली ने इसका जवाब शनिवार को मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। माली ने कहा कि वे बीजेपी विधायक धस के बयान का विरोध करती है।

माली ने कहा – मुझे क्यों बदनाम कर रहे
प्राजक्ता माली ने कहा कि आपको अपनी राजनीति मुबारक, लेकिन इसके लिए हमें क्यों बदनाम किया जा रहा है? वहां कई पुरुष कलाकार थे, तो फिर सिर्फ महिला कलाकारों का ही नाम क्यों लिया जाता है? माली ने कहा कि सुरेश धस ने मेरे बारे में बहुत गलत बयान दिया है। सामने खड़े लोगों को हंसाने के लिए मेरे नाम का उपयोग किया गया। सुरेश धस को माफी मांगनी होगी। इसकी शिकायत महिला आयोग से की गई है। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी।

 

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...