12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या ने जिस टीम को बनाया था चैंपियन, उसी के आगे...

हार्दिक पंड्या ने जिस टीम को बनाया था चैंपियन, उसी के आगे घुटने टेके, मुंबई को गुजरात ने शर्मसार कर दिया

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। मुकाबले में टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर क खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना पाई। इस तरह मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 18वें सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सीजन के उसके पहले मैच में सीएसके ने मात दी थी।

गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहली दो गेंद चौके के साथ पारी का आगाज किया था, लेकिन तीसरी गेंद पर ही हिटमैन बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सिराज ने रायन रिकेल्टन को भी चलता कर दिया। इस तरह टीम ने 35 रन के स्कोर पर ही अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज को गंवा दिया।

सूर्या-तिलक की साझेदारी नहीं आई काम
रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कुछ देर के लिए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की कसी हुई गेंदबाजी के आगे तिलक वर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया। तिलक वर्मा ने 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव यादव भी ज्यादा देर तक क्रीज पर समय नहीं बिता सके। मुंबई के आखिरी उम्मीद सूर्या भी दबाव में बिखर गए। सूर्यकुमार यादव को भी प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट दे दिया। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यकुमार के बाद उम्मीद थी कि कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी टीम के लिए कुछ चमत्कार करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस दौरान हार्दिक और गुजरात के साई किशोर के बीच कुछ नोकझोंक भी देखने को मिली थी। हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए 17 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रनों का योगदान दे पाए। आखिर के ओवरों में नमन धीर और मिचेल सैंटनर ने 18-18 रन बनाए, लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे।

गुजरात की गेंदबाजी रही दमदार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी शानदार रही। खास तौर से प्रसिद्ध कृष्णा का स्पेल शानदार था। कृष्णा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। सिराज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा कगिसो रबाडा और आर साईं किशोर के खाते में भी एक-एक सफलता आई।

गुजरात की बैटिंग में छाए साई सुदर्शन
मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात के लिए साईं सुदर्शन ने कमाल की बल्लेबाजी की। साई सुदर्शन टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 41 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसके अलावा टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंद में 38 रनों का योगदान दिया। वहीं जोस बटलर ने भी टीम के लिए 24 गेंद में 39 रनों का योगदान दिया। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के इस शानदार खेल के कारण गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...