9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यहाई कोर्ट की फटकार के बाद नींद से जगी हरदोई पुलिस, चचेरी...

हाई कोर्ट की फटकार के बाद नींद से जगी हरदोई पुलिस, चचेरी बहनों से रेप के आरोपी 2 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, SI फरार

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में खाकी पर दाग लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर ऐक्शन हुआ है। यहां 18 और 19 साल की दो चचेरी बहनों के साथ रेप करने के आरोपी दो कॉन्स्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य तीसरा आरोपी सब इंस्पेक्टर अभी भी फरार चल रहा है। हरदोई पुलिस ने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से फटकार लगने के बाद कार्रवाई की है।

पीड़ित परिवार संबंधित मामले में पुलिस विभाग की लापरवाही के चलते हाई कोर्ट की शरण में पहुंचा था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ करवाई करने और उसे कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। दोनों आरोपी कॉन्स्टेबलों की पहचान मनोज सिंह और हिमांशु सिंह के तौर पर हुई है, जबकि फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है।

हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी ने बातचीत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इस मामले की जांच के लिए सीओ रैंक के अफसर की अगुवाई में एसआईटी का गठन हुआ था, उन्होंने यह भी बताया कि फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है।

यह मामला इस साल अप्रैल महीने का है, जब दोनों लड़कियों के पैरेंट्स ने पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। परिजन ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी सड़क के किनारे एक खाने की दुकान पर गए थे, जहां पर लड़कियां काम करती थीं। वहां पर उन्हें अकेला पाकर 14 अप्रैल को रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिजन ने बताया कि पुलिस में गुहार लगाने के बावजूद इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था। मजबूर होकर स्थानीय अदालत में याचिका दायर करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया था लेकिन हरदोई पुलिस ने यहां फाइनल रिपोर्ट लगा दी। लड़की के पिता ने बताया कि जिले में कोई भी समाधान निकलता नहीं देख 3 नवंबर को हाई कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने हरदोई के एसपी को मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने 15 नवंबर को फिर से पुलिस को फटकार लगाई, जिसके बाद शनिवार को 2 कांस्टेबल गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि सब इंस्पेक्टर अभी फरार है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...