9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीति'आपने नरेंद्र मोदी जी के चमचों वाले इंटरव्यू देखे?' राहुल गांधी ने...

‘आपने नरेंद्र मोदी जी के चमचों वाले इंटरव्यू देखे?’ राहुल गांधी ने PM के ‘बायोलॉजिकल’ वाले बयान पर ऐसे उड़ाया मजाक

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नार्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू को लेकर उनका मजाक उड़ाया। राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। मतलब हिंदुस्तान की सारी जनता, जीव सब बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं। मोदी जी कहते हैं कि मुझे परमात्मा ने भेजा है और उनके चमचे कहते हैं- वाह, वाह, वाह, क्या बात बोली है।”

परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?
राहुल गांधी ने आगे पीएम मोदी के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा, “मतलब लोग कोविड में दम तोड़ते रहे, वो जिन्हें परमात्मा ने भेजा है, कह रहे थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ। बताओ परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?”कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के एक और इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा, ”एक इंटरव्यू में पीएम मोदी से पूछा गया कि भारत में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, इस पर आपकी क्या राय है? पीएम मोदी ने 30 सेकेंड तक सोचा और कहा, क्या मैं सब को गरीब बना दूं?”

क्या कहा था पीएम मोदी ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो थकते क्यों नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जब तक मां जिंदा थी मुझे लगता था की शायद जैविक रूप से मुझे जन्म दिया गया है। मां के जाने के बाद सारे अनुभव को मैं जोड़ कर देखता हूँ तो मैं कन्विंस हो चूका हूं। शायद मैं गलत हो सकता हूं, आलोचक, लेफ्ट लोग तो मेरी धज्जिया उड़ा देंगे, मेरे बाल नोच लेंगे। मैं कन्विंस हो चुका हूं की परमात्मा ने मुझे भेजा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा था कि, “मुझे ऊर्जा जैविक शरीर से नहीं मिली है, ये ऊर्जा ईश्वर मुझसे कुछ काम लेना है, इसलिए मुझे विधा भी दी है, सामर्थ्‍य भी दिया है, दिल भी दिया और प्रेरणा भी वही दे रहा है। पुरुषार्थ करने का सामर्थ्‍य भी दे रहा है। मैं कुछ नहीं हूं, एक यंत्र हूं जो ईश्वर मेरे रूप में मुझसे लेना तय करता है और इसलिए मैं जब भी कुछ करता हूं तो मैं मानता हूं शायद ईश्वर मुझसे करवाना चाहता है।”

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...