10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यRSS के गढ़ में हिंदू खतरे में कैसे, फडणवीस बताएं कौन है...

RSS के गढ़ में हिंदू खतरे में कैसे, फडणवीस बताएं कौन है पीछे? नागपुर हिंसा को लेकर भड़के उद्धव ठाकरे

Published on

मुंबई:

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर हिंसा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने राज्य की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं, न ही गृह मंत्री हूं, मुख्यमंत्री से पूछिए कि हिंसा के पीछे कौन है। ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से जवाब मांगा और कहा कि नागपुर आरएसएस का गढ़ है, वहां हिंदू कैसे खतरे में हो सकते हैं? उद्धव ठाकरे ने नागपुर हिंसा को सुनियोजित बताते हुए आरोप लगाया कि अगर यह पहले से तय था, तो गृह मंत्रालय क्या कर रहा था? उन्होंने सरकार पर अपनी विफलताओं को छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बुलडोजर नागपुर में भी चलाएं
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि यह साजिश है, तो यह किसकी साजिश है? क्या यह वही साजिश है, जो गुजरात में जन्मे और महाराष्ट्र पर हमला करने वाले औरंगजेब ने की थी? उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी से मुझे पूछना है कि हमने आपका हिंदुत्व देखा, अगर आपको हरे झंडे से इतनी परेशानी है तो अपने झंडे से हरा कलर हटा के दिखाए। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि वह वही बुलडोजर नागपुर में भी चलाएं। आप कह रहे हैं कि कब्र हटाना जरूर है, हटा दीजिए लेकिन, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाइए।

नागपुर हिंसा पर फडणवीस ने दिया बयान
उद्धव ने कहा कि इनके नेताओं के बच्चे दुबई में जाकर मैच देखते हैं। अमित शाह का बेटा हिंदुस्तान पाकिस्तान का मैच ऑर्गेनाइज करता है। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर ये लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर मंगलवार को विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि यह हिंसा एक अफवाह से शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी चादर पर धार्मिक चिह्न था, जिसे जलाया गया। शाम को यह अफवाह फैली और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

पुलिस ने तेजी से कदम उठाए और हालात पर काबू पायामुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे बताया कि इस मामले में पांच आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कानून-व्यवस्था को काबू में करने के लिए 11 थाना क्षेत्रों में लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही, स्थिति को संभालने के लिए स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तेजी से कदम उठाए और हालात पर काबू पाया।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...