16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकैसे जान का दुश्मन बन गया मानसून सीजन? इस साल करीब 1500...

कैसे जान का दुश्मन बन गया मानसून सीजन? इस साल करीब 1500 लोगों की हुई मौत

Published on

नई दिल्ली

देश में इस साल के मानसून मौसम के दौरान विषम मौसमी परिस्थितियों में कुल 1,492 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों से मिली। आंकड़ों से पता चला है कि मानसून के मौसम में बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं के कारण 895 लोगों की जान चली गई, जबकि आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 597 लोगों की मौत हो गई।”

भारी बारिश की घटनाएं 525 घटनाएं
आईएमडी ने बताया कि देश में 2024 के मानसून के दौरान 525 भारी वर्षा की घटनाएं (115.6 मिलीमीटर और 204.5 मिलीमीटर के बीच वर्षा) हुईं जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हैं और अत्यंत भारी वर्षा की घटनाएं (204.5 मिलीमीटर से अधिक) 96 रहीं। आंकड़ों के अनुसार, गर्मी के मौसम के शुरुआती दिनों में झारखंड में 13 और राजस्थान में चार लोगों की लू के चलते मौत हो गई। केरल में 30 जुलाई को पारिस्थितिकी रूप से नाजुक वायनाड जिले में विनाशकारी भूस्खलन हुआ तथा राज्य में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 397 लोगों की मौत हुई।

असम में 102 लोगों की मौत
असम और मध्य प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण क्रमशः 102 और 100 मौतें हुईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हुई। आंकड़े से यह भी पता चला कि मध्य प्रदेश में आंधी और बिजली गिरने से सबसे अधिक मौत (189) हुईं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (138), बिहार (61) और झारखंड (53) का स्थान रहा।

मानसून का सीजन समाप्त
वर्ष 2024 का दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम आधिकारिक तौर पर सोमवार को समाप्त हो गया, जिसमें भारत में 934.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई – जो दीर्घावधि औसत का 107.6 प्रतिशत और 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मध्य भारत में इस क्षेत्र के लिए दीर्घ-अवधि औसत से 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।

कहां, कितनी बारिश?
आंकड़ों के अनुसार, इसके विपरीत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। देश में जून में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई, जुलाई में 9 प्रतिशत अधिक, अगस्त में 15.3 प्रतिशत और सितंबर में 11.6 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इस मानसून मौसम में केवल तीन मौसम विज्ञान उपखंडों में कम बारिश दर्ज की गई। भारत के भौगोलिक क्षेत्र को 36 मौसम विज्ञान उपखंडों में बांटा गया है। 21 उपखंडों में सामान्य बारिश दर्ज की गई, 10 में अधिक बारिश हुई और दो में बहुत अधिक बारिश हुई।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...