12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यतूफान में अब कितनी ताकत बाकी? कहां कितना पहुंचा दिया नुकसान, बिपरजॉय...

तूफान में अब कितनी ताकत बाकी? कहां कितना पहुंचा दिया नुकसान, बिपरजॉय पर अबतक के 10 बड़े अपडेट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के कच्छ में टकराने के बाद समुद्री चक्रवात बिपरजॉय अब पाकिस्तान होकर राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। इस चक्रवात ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों में बदंरगाहों, मकानों और पेड़ों के साथ दूसरे इंफ्रास्ट्रचर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। एनडीआरएफ के डेटा के अनुसार गुजरात में समुद्री चक्रवात से गुजरात में 23 लोग घायल हुए हैं। इस चक्रवात की चपेट में आने से 25 पशुओं की मौत हुई है, हालांकि राज्य में चक्रवात आने से पहले दो लोगों की मौत भी हुई है।

1. बड़ी संख्या में गिरे हैं पेड़
बिपरजॉय से राज्य में बड़ी संख्या में पेड़ों और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं हुई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पेड़ों और खंभों के गिरने से बंद हुई सड़कों को ठीक करने में लगी हैं।

पूरे राज्य में बंद हैं स्कूल
2. राज्य में चक्रवात के व्यापक असर को देखते हुए पूरे राज्य में स्कूल बंद किए गए हैं। इसके साथ ही साथ अहमदाबाद में अटल ब्रिज और साबरमती रिवरफ्रंट समेत राज्य में तमाम बड़े मंदिर और यात्राधाम आज भी बंद हैं। इनमें द्वारकाधीश मंदिर और सोमनाथ जैसे बड़े मंदिर शामिल हैं।

3. पाकिस्तान के बाद राजस्थान
गुजरात के समुद्री तट पर लैंडफॉल के बाद बिपरजॉय अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। बिपरजॉय के लैंडफॉल के बाद गुजरात में अभी भी तेज गति से हवाएं चल रही हैं। बिपरजॉय साढ़े 11 बजे पाकिस्तान की सीमा में घुसा। रात 11 बजे के बाद इसका असर राजस्थान पर पड़ने के आसार हैं।

4. सीएम करेंगे इमरजेंसी मीटिंग
राज्य में बिपरजॉय से हुए नुकसाान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज भी इमजरेंसी कंट्रोल रूम से बैठक करेंगे। गुरुवार रात में बिपरजॉय के लैंडफॉल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की थी। उन्होंने बिपरजॉय का अपडेट लेने के बार गिर के शेरों की भी चिंता की थी।

5. कच्छ में कोई डेथ नहीं
बिपरजॉय चक्रवात से कच्छ में पेड़ों और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा है लेकिन पूरे जिले में चक्रवात से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में प्रभारी मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने खुद यह जानकारी साझा की है। एनडीआरएफ की सबसे ज्यादा टीमें यहीं पर लगाई गई थीं।

6. सर्वोदय एक्सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेट
पश्चिम रेलवे ने 15 जून को कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12474 श्री माता वैष्णों देवी कटरा- गांधीधाम सर्वोदय एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट करने का ऐलान किया है।। यह ट्रेन अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वेस्टर्न रेलवे ने कहा कि 17 जून को भी यह ट्रेन गांधीधाम की बजाए अहमदाबाद से चलेगी।

7. पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बिपरजॉय
भारतीय मौसत विभाग के ताजा अपडेट में सामने आया है कि अब बिपरजॉय पूर्व उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ रहा है। यह भुज से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। शाम तक इसके डीप ड्रिपेशन में जाने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में आज भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में ऑरेज और उत्तर गुजरात येलो अलर्ट जारी किया गया है।

8. इन जगहों पर भारी बारिश
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि बिपरजॉय से जनहानि को बचा लिया गया है। मुंद्रा, जखाऊ, कोटेश्वर, लखपत और नलिया में भारी बारिश हुई है। वहां पर टीमें काम कर रही हैं।

9. राजकोट-पाेरबंदर में एक-एक मौत
एनडीआरएफ के अनुसार बिपरजॉय के लैंडफॉल से पहले जो दो मौतें हुई हैं। उनमें 1 मौत पोरबंदर और 1 मौत राजकोट में हुई है। एनडीआरएफ को लोगों के मिसिंग की सूचना भी नहीं मिली हैं।

10. एनडीआरएफ की 19 टीमें संभालें हैं मोर्चा
बिपरजॉय की प्रभावित सौराष्ट्र और कच्छ में एनडीआरएफ की 19 टीमें मोर्चा संभालें हुए हैं। इनके साथ मदद के लिए एसडीआरएफ की टीमें और सेना भी साथ में है। एनडीआरएफ द्वारका,गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, कच्छ, मोरबी, पोरबंदर, राजकोट, वलसाड, दीव सेवाओं को बहाल करने में जुटी है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...