21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Home'लोकतंत्र में एक कलाकार की हत्या कैसे की जाए?' विवाद के बीच...

‘लोकतंत्र में एक कलाकार की हत्या कैसे की जाए?’ विवाद के बीच कुणाल कामरा का शिवसेना  पर तंज

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित बयान देने के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के रडार पर हैं. इस बीच उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा है और लोकतंत्र में एक कलाकार की हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके लिए कुणाल ने अपनी पोस्ट में एक गाइड शेयर की है जिसमें पांच पॉइंट बताए गए हैं.

ये एक राजनीतिक हथियार
कुणाल ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘एक कलाकार को कैसे मारा जाए, स्टेप बाई स्टेप गाइड’. इसके बाद कुणाल कामरा ने कहा कि इन तरीकों को अपनाकर किसी कलाकार की हत्या की जा सकती है और फिर उसके पास दो ही विकल्प बचते हैं- या तो वह अपनी अंतरात्मा का सौदा कर ले या फिर चुपचाप शांत बैठ जाए. उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक प्लेबुक नहीं बल्कि राजनीतिक हथियार है जिसके जरिए लोगों को शांत कराया जाता है.

कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी के बाद से वह लगातार शिवसेना के निशाने पर हैं और उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज की गई है. पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ. बीते दिन महाराष्ट्र पुलिस कॉमेडियन के घर भी पहुंची थी लेकिन वह अपने घर पर नहीं थे. पुलिस की रेड पर उन्होंने कहा कि जिस पते पर मैं पिछले 10 साल से नहीं रह रहा हूं, वहां जाकर पुलिस ने अपने वक्त और सार्वजनिक संसाधनों दोनों की बर्बादी की है.

क्यों विवाद में फंसा कॉमेडियन
पुलिस के मुताबिक खार स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं और पुलिस उन्हें कई समन भेज चुकी है. हालांकि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें राहत भी मिली है. हाई कोर्ट ने सात अप्रैल तक के लिए कामरा को सशर्त अंतरिम जमानत दी है.

दरअसल, कुणाल कामरा ने 23 मार्च को रिलीज हुए एक एपिसोड में एक पैरोडी का इस्तेमाल करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया था. कॉमेडियन का वीडियो रिलीज होने के बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई और कुणाल पर अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गै. इसके बाद शिंद की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उस हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल का शो रिकॉर्ड हुआ था. इसके बाद बीएमसी ने भी स्टूडियो के कुछ हिस्से पर हथौड़ा चला दिया.

माफी मांगने से किया इनकार
इस घटना के बाद कुणाल कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार करते हुए कहा कि मैं इस भीड़ से डरने वाले नहीं हूं. साथ ही उन्होंनो तोड़फोड़ की घटना के निंदा करते हुए कहा कि स्टूडियो या किसी भी ऐसी जगह का मेरे विचारों से कोई लेना-देना नहीं है. वह जगह मेरे विचारों को कंट्रोल नहीं करती और न ही मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार है. स्टूडियो में तोड़फोड़ ठीक उसी तरह है कि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया तो आप टमाटर से भरा कोई ट्रक पलट देते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...