10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'तुम्हारी बीवी से तो बेहतर हूं...' लिफ्ट में कुत्ते के साथ इस...

‘तुम्हारी बीवी से तो बेहतर हूं…’ लिफ्ट में कुत्ते के साथ इस लेडी का वीडियो वायरल

Published on

नोएडा,

नोएडा की सोसायटीज में पेट डॉग को लेकर कई बार विवाद के वीडियो सामने आ चुके हैं. इस बार एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. एक महिला अपने पेट डॉग के साथ लिफ्ट में दाखिल हुई. इस दौरान वहां मौजूद एक कपल ने महिला से कहा कि कुत्ते के गले में टंगा मजल मास्क उसके मुंह पर लगा दीजिए. इस पर महिला ने इनकार कर दिया और बहस करने लगी.

जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 37 स्थित लॉजिक्स सोसायटी का है. सोसायटी की रहने वाली प्रेग्नेंट महिला अपने पति के साथ जा लिफ्ट के पास गई तो देखा कि एक महिला अपने डॉग के साथ लिफ्ट में थी. डॉग के गले में मजल मास्क था, लेकिन डॉग ऑनर ने उसे डॉग के मुंह पर नहीं लगाया था.

इस पर कपल ने डॉग ऑनर को डॉग के मुंह पर मास्क लगाने को कहा, जिससे कि कुत्ता किसी को काट न ले. इसको लेकर महिला भड़क गई और उसने मजल मॉस्क लगाने से इनकार कर दिया.

पल के साथ बहस करने लगी डॉग ऑनर
कपल से बहस के दौरान महिला ने कहा कि ‘आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं.’ इसके बाद कपल ने कहा कि नोएडा में डॉग बाइट के केस बढ़ रहे हैं. और यहां ये कुत्ते को मजल मॉस्क लगाने को तैयार नहीं है. किस तरह की महिला है ये?’ इस पर पेट डॉग की ऑनर ने कहा कि ‘तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं’.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया से वीडियो की जानकारी हुई है, इसकी जांच की जा रही है. हालांकि किसी भी व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना के बाद महिला ने ट्वीट कर एक वीडियो डाला है, जिसमें डॉग ऑनर ने कहा है कि लिफ्ट के सामने आए कपल ने मुझे गालियां दीं, अपशब्द कहे, इसी को लेकर मैं असहज हो गई थी.

नई डॉग पॉलिसी लागू, फिर भी सामने आ रहीं घटनाएं
बता दें कि नोएडा में पिछले दिनों डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ीं थीं. इसको लेकर कई हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने प्राधिकरण को पेट्स के लिए नए नियम बनाने को कहा था. इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा में नई डॉग पॉलिसी को लागू किया था. हालांकि न्यू डॉग पॉलिसी लागू होने बाद एक बार फिर पेट्स डॉग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...