18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Home'खुश नहीं हूं', 30 साल की मॉडल ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट...

‘खुश नहीं हूं’, 30 साल की मॉडल ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट में मांगी माफी

Published on

मायानगरी मुंबई कई सपनों को जोड़ती है तो कई सपने तोड़ती है. ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है. मुंबई से एक बार फिर शॉकिंग न्यूज सुनने को मिल रही है. एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है. आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया.

मॉडल ने किया सुसाइड
मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी. वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सुसाइड केस की जांच जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 8 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया. फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया.

अगले दिन यानी गुरुवार को शॉकिंग खबर आई. होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रह था. उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला. जिसके बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी. मैनेजर ने पुलिस को कॉल कर डिटेल दी. इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला. फिर जो देखा उनके होश उड़ गए. मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था.

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?
होटल रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. किसी को परेशान ना करे. खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस. वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिंदगी से खुश न होने की वजह से सुसाइड करना असली वजह है या बात कुछ और है. पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है.

 

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...