16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिलिस्तीन मुद्दे की मुझे परवाह नहीं... सऊदी क्राउन प्रिंस की ब्लिंकन से...

फिलिस्तीन मुद्दे की मुझे परवाह नहीं… सऊदी क्राउन प्रिंस की ब्लिंकन से बातचीत पर बड़ा दावा, क्या खड़ा होगा नया हंगामा?

Published on

रियाद

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फिलिस्तान के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में नहीं रखते हैं। मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से एक बातचीत में ये कहा था कि वह निजी तौर पर फिलिस्तीनी मुद्दे की बहुत परवाह नहीं करते हैं। अमेरिकी पत्रिका द अटलांटिक ने अपनी एक रिपोर्ट ये दावा किया है।

अटलांटिक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस ने ये बयान इस साल जनवरी में ब्लिंकन के सामने तब दिया था, जब अमेरिकी नेता सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। ब्लिंकन और एमबीएस के बीच इस दौरान गाजा में इजरायल के हमले और फिलिस्तीन मुद्दे पर बात करते हुए हालात सामान्य करने की संभावना पर चर्चा की थी।

‘मेरे देश की युवा आबादी फिलिस्तीन मुद्दे को नहीं जानती’
ब्लिंकन के साथ अपनी बातचीत में सऊदी क्राउन प्रिंस ने कथित तौर पर कहा, ‘मेरे देश की सत्तर प्रतिशत आबादी मुझसे छोटी है, यानी 40 साल से कम की है। इस आबादी में से ज्यादातर को फिलिस्तीनी मुद्दे के बारे में बहुत कम जानकारी है। मौजूदा संघर्ष के चलते वह पहली बार फिलिस्तीन के मुद्दे से परिचित हो रहे हैं और इस बारे में पढ़ रहे हैं।’

एमबीएस ने कहा कि क्योंकि मेरी जनता को इससे बहुत मतलब नहीं है, ऐसे में मेरी भी फिलिस्तीनी मुद्दे पर व्यक्तिगत रूचि नहीं है। हालांकि उन्होंने अपनी बातचीत में इजरायल के साथ किसी भी सामान्यीकरण समझौते के लिए सबसे अहम घटक के रूप में फिलिस्तीनी स्टेट की स्थापना के मुद्दे पर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सऊदी अधिकारी ने दावों से किया इनकार
मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, एक सऊदी अधिकारी ने क्राउन प्रिंस एमबीएस और एंटनी ब्लिंकन के बीच हुई बातचीत का खंडन करते हुए कहा है कि इससे संबंधित दावे पूरी तरह से गलत हैं। हालांकि सऊदी अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के हवाले से ही खंडन आया है।

सऊदी या अमेरिका की ओर से आधिकारिक बयान ना आने की वजह से यह अस्पष्ट बना हुआ है कि क्राउन प्रिंस ने फिलिस्तीनी मुद्दे पर सच में ऐसी टिप्पणी की है या नहीं। फिलिस्तीन मुद्दा दुनियाभर में एक संवेदनशील मामला रहा है। सऊदी और दूसरे अरब देशों में भी गाजा मामले पर प्रदर्शन हुए, ऐसे में एमबीएस का बयान मुस्लिम देशों में नया हंगामा खड़ा सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...