18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमैं नहीं जानती कि वित्त मंत्री किस दुनिया में रहती हैं... संसद...

मैं नहीं जानती कि वित्त मंत्री किस दुनिया में रहती हैं… संसद में किस बात पर प्रियंका गांधी ने कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया है। वायनाड सांसद ने कहा कि पता नहीं कि वह किस दुनिया में रहती हैं कि उन्हें महंगाई और बेरोजगारी नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण हैं।

महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका ने घेरा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई के अंक में थी और 10 से अधिक पहुंच गई थी। हालांकि, अब ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। प्रियंका गांधी ने इसी पर रिएक्ट करते हुए संसद परिसर में वित्त मंत्री पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती कि वह (वित्त मंत्री) किस प्लेनेट में रहती हैं। वह कह रही हैं कि बेरोजगारी नहीं बढ़ी है, महंगाई नहीं बढ़ी है।

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.2 फीसदी की कम वृद्धि दर से पटरी पर लौट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय करेगी कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहे।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में 2025-26 के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि बजट में राजकोष के मोर्चे पर सूझबूझ के साथ कदम उठाने के साथ लोगों के हाथों में पैसा पहुंचाने के उपाय किए गए हैं। राजकोषीय सूझबूझ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2025-26 में 99 फीसदी कर्ज का उपयोग पूंजीगत व्यय में किया जाएगा।

‘मुद्रास्फीति प्रबंधन इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’
निर्मला सीतारमण यह भी कहा कि मुद्रास्फीति प्रबंधन इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खुदरा महंगाई दो से छह फीसदी के संतोषजनक दायरे के भीतर है। विशेषकर खाद्य वस्तुओं की महंगाई का रुख कम होता दिख रहा है। सीतारमण ने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि के बारे में कहा कि 2024-25 से पहले के तीन वर्षों में देश की वृद्धि दर औसतन लगभग आठ प्रतिशत थी। देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है, जो चार साल में सबसे कम है। वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

बजट ऐसे समय में आया जब… बोलीं सीतारमण
सीतारमण ने कहा कि बजट ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं हैं और वैश्विक आर्थिक माहौल में बदलाव हो रहा है। वैश्विक वृद्धि दर स्थिर और मुद्रस्फीति ऊंची बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में दुनिया के परिदृश्य में काफी बदलाव आया है और बजट बनाना अब पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। बजट राजकोषीय प्राथमिकताओं के साथ राष्ट्रीय विकास की जरूरतों को संतुलित करता है। सीतारमण ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट पर कहा कि विभिन्न वैश्विक और घरेलू कारक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य को प्रभावित कर रहे हैं।

रुपये में गिरावट पर निर्मला ने कही ये बात
अक्टूबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 3.3 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन यह गिरावट एशिया की अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में कम रही है। इस अवधि में दक्षिण कोरियाई वोन और इंडोनेशियाई रुपैया में क्रमशः 8.1 फीसदी और 6.9 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा, सभी जी-10 में शामिल देशों की मुद्राओं में भी इस अवधि के दौरान छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। यूरो और ब्रिटिश पाउंड में क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Latest articles

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...