18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'पता नहीं आप मछली खाते हैं या नहीं...', जब BJP सांसद रुडी...

‘पता नहीं आप मछली खाते हैं या नहीं…’, जब BJP सांसद रुडी ने स्पीकर से पूछा सवाल, जानिए ओम बिरला ने क्या दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि सदन में पूछा जाने वाला हर सवाल राष्ट्रीय हित का होता है. स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान भारतीयी जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद राजीव प्रताप रुडी से कहीं. बिहार की सारण लोकसभा सीट से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रश्नकाल के दौरान मत्स्य पालन से संबंधित सवाल पूछा.

उन्होंने सप्लीमेंट्री सवाल पूछते हुए शुरुआत में ही यह कह दिया- ये राष्ट्रीय हित से जुड़ा सवाल है. दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने मालदीव से आए डेलिगेशन का स्वागत किया जो सदन की कार्यवाही देखने पहुंचा था. इसके बाद स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की और दिन के पहले सवाल के लिए बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिया.

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बहुत दिनों बाद नंबर आया है. राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि ये राष्ट्रीय हित का प्रश्न है. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने मुस्कराते हुए कहा कि हर प्रश्न राष्ट्रीय हित का होता है. रुडी ने आगे कहा कि पता नहीं आप मछली खाते हैं या नहीं. इस पर ओम बिरला ने कहा कि नहीं, मैं नहीं खाता हूं.

स्पीकर ने ये भी कहा कि मैं वेजिटेरियन हूं. राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि इस देश की 140 करोड़ जनता में से 95 करोड़ जनता मछली का सेवन करती है और करीब एक करोड़ लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं. राजीव प्रताप रुडी ने राज्यवार मछुआरों के आंकड़े गिनाए और कहा कि सबसे अधिक मछुआरे बिहार में हैं.

सारण से बीजेपी के सांसद ने कहा कि बिहार में 40 लाख मछुआरे इस व्यवसाय से जुड़े हैं जो नदियों, तालाब से मछली पकड़ने का काम करते हैं. रुडी के सवाल का केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि मछली के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है.

Latest articles

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...