12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'बेटी को समझाया था, नहीं मानी तो...' अफेयर से नाराज पिता ने...

‘बेटी को समझाया था, नहीं मानी तो…’ अफेयर से नाराज पिता ने की हत्या

Published on

शामली,

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को जंगल में ले जाकर जला दिया. लोगों ने जब कंकाल देखा तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, शामली के थाना झिंझाना ग्राम के जंगल में नर कंकाल पड़ा होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एसडीएम, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. वहीं मौके पर तत्काल फॉरेंसिक यूनिट और स्क्वॉड डॉग को बुलाकर जांच की गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस ने गहन पूछताछ की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए.

पुलिस को पता चला कि शव एक लड़की का था. इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर लड़की के घर पहुंचकर पूछताछ की. सख्ती के साथ लड़की के पिता से जब पुलिस ने पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया.

आरोपी से की जा रही है पूछताछ
SSP अभिषेक सिंह ने कहा कि आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी का गांव के ही एक युवक अजय कश्यप पुत्र राजवीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह एक बार घर से बिना बताए अपनी मर्जी से चली गई थी. लोक-लाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुत्री को बहुत समझाया और समाज में अपनी छवि खराब होने का वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं मानी.

आरोपी पिता ने समाज में अपनी छवि खराब होने के डर से पुत्री की हत्या करने की तैयारी कर ली. 9-10 सितंबर की रात पुत्री को बहाने से धान के खेत में ले गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गांव के बाहर भंवर सिंह के बिटोडे में शव रखकर जला दिया. इस घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया.

 

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...