29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'देश मुस्लिमों के लिए असुरक्षित, मैंने बेटे-बेटी को विदेश में रहने को...

‘देश मुस्लिमों के लिए असुरक्षित, मैंने बेटे-बेटी को विदेश में रहने को कहा’, बोले RJD नेता

Published on

पटना

देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर. अब बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिद्दीकी ने यह बयान बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान दिया. उन्होंने देश के माहौल को मुसलमानों के लिए असुरक्षित मानते हुए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को सलाह तक दे डाली.

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी देश में मुसलमानों की स्थिति को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने कहा है कि देश मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है. देश में मुसलमानों के लिए माहौल खराब है, इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश ना लौटने की सलाह दी है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और एक बेटी है जो लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पास आउट है. देश का जो माहौल है, ऐसे में हमने अपने बेटा-बेटी को कहा कि उधर ही नौकरी कर लो. अगर नागरिकता भी मिले तो ले लेना. अब भारत में माहौल नहीं रह गया है. पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे.’

पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि कितनी तकलीफ से कोई ये बातें अपने बच्चों से कहेगा कि अपने वतन को छोड़ जाओ. देश में ऐसा दौर आ गया है कि मुझे अपने बच्चों से यह कहना पड़ा. उन्होंने यह बात हाल में बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. कार्यक्रम जेडीयू के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था.

बता दें कि अब्दुल बारी सिद्दीकी आरजेडी के वरिष्ठ नेता हैं. वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भरोसेमंद और करीबी माने जाते हैं. सिद्दीकी 2007 में बिहार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही 2010 में वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...