21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP : मैंने अपने पिता का खून पिया है... हनुमान जी के...

MP : मैंने अपने पिता का खून पिया है… हनुमान जी के गदे से पीटकर पिता की हत्या, लाश के पास बैठकर बड़बड़ा रहा था बेटा

Published on

छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपने पिता को हनुमान जी की गदा से पीट-पीटकर मार डाला। जब वह अपने पिता को पीट रहा था तो रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे समझने की कोशिश भी की, लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। कुछ देर बाद पास के लोगों ने आरोपी बेटे को रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी रामपाल ने हनुमान मंदिर से गदा उठाया और अपने पिता मनकू पाल पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपने चचेरे भाई पर भी हमला किया, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी के हाथ बंधे हुए हैं। वीडियो वीभत्स होने के कारण हम दिखा नहीं सकते हैं।

वीडियो में खून पीने की कर रहा है बात
वीडियो में वह अपने पिता के खून को पीने की बात करता दिख रहा है। मौके पर डायल 100 की टीम और कुछ ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं। आरोपी रामपाल बड़बड़ाते हुए रहा है कि इसने अभी एक लात मारी है। देखो यहां एक डंडा भी मार दिया है। देखो मैंने अपने पिता का खून पिया था। हमारे बच्चे बेचारे भूखे रो रहे हैं, भूखे हैं हमारे बच्चे, उषा, अनन्या। पूरा बताते हैं हम आपको, 40 हजार का तो संसार में मोबाइल चलेगा अब, पैसा इतना रहेगा, डरना नहीं हैं हमें तो। देखो इतनी हालत में कैसे हैं।

पुलिस ने क्या कहा?
खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...