12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : मैंने बीबी, बेटी और भतीजी को मार डाला..., थाने में...

कर्नाटक : मैंने बीबी, बेटी और भतीजी को मार डाला…, थाने में खून से सने चाकू लेकर पहुंचा होमगार्ड, पुलिस भी आई सकते में

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगुलुरू की पीन्या पुलिस थाने में बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे एक आदमी खून से सना चाकू लेकर पहुंचा। थाने में आते ही शख्स ने बताया कि उसने अभी-अभी अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या की है। अब वह सरेंडर करना चाहता है। यह सुनते ही वहां मौजूद पुलिसवाले भी सकते में आ गए। फिर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और एक कमरे में ले गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी कहानी बताई। उसे अपनी के चरित्र पर शक था, इस कारण उसने गुस्से में उसकी भी जान ले ली। जब बेटी और भतीजी ने उसे रोका तो उसे भी मार डाला।

ग्रेजुएशन की स्टूडेंट थी 19 साल की बेटी
पुलिस के मुताबिक, 40 साल का गंगाराजू बेंगलुरु अर्बन के हेब्बागोडी पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात था। गंगाराजू मूल रूप से नेलमंगला का रहने वाला है। उसके जलाहल्ली के चोक्कासांद्रा वाले घर में पत्नी भाग्या, बेटी नाव्या के अलावा भाग्या की बहन की बेटी हेमावती भी रहती थी। उसका परिवार पिछले 6 साल से किराये के मकान में रहता था। भाग्या हाउस वाइफ थी जबकि 19 साल की नव्या प्राइवेट कॉलेज में ग्रैजुएशन फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। हेमावती अपने पति से तलाक के बाद मौसी के साथ ही रहती थी।

झगड़े में पत्नी का साथ देती थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक, इकबालिया बयान में गंगाराजू ने बताया कि उसे पत्नी भाग्या (38 साल) का किसी और के साथ अफेयर का शक था। इस कारण घर में आए दिन झगड़े होते थे। इस झगड़े में दोनों बहनें भाग्या का साथ देती थीं, जिससे गंगाराजू परेशान रहता था। बुधवार दोपहर को भी दंपति के बीच मारपीट हुई। तब गंगाराजू ने चाकू ने अपनी पत्नी पर हमला किया। जब दोनों लड़कियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गुस्से में उनपर भी टूट पड़ा। तीनों के मारे जाने वाले पर आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और बताया कि वह सरेंडर करना चाहता है।

पुलिस बोली, तीनों का गला काट दिया था
एडिशनल कमिश्नर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी गंगाराजू के सरेंडर करने के बाद पुलिस की टीम जलाहल्ली के चोक्कासांद्रा में उसके दो बेडरूम वाले घर पर पहुंची और तीन महिलाओं के शव बरामद किए। उनके शरीर पर कई चोटें थीं और गला कटा हुआ था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चूंकि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...