8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल'रोहित शर्मा को थैंक्स कहना चाहता हूं...', RCB vs MI मैच से...

‘रोहित शर्मा को थैंक्स कहना चाहता हूं…’, RCB vs MI मैच से पहले विराट कोहली का भावुक वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार को रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें एक बार फिर क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली एकसाथ मैदान पर नजर आएंगे. लेकिन इस मैच से पहले विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

रोहित को लेकर क्या बोले विराट कोहली
RCB फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, 36 वर्षीय कोहली ने रोहित के साथ वर्षों से जुड़े अपने अनुभव, सवाल-जवाब और बॉन्ड के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,’हमारा बॉन्ड बहुत शानदार है. मुझे लगता है कि यह एक बहुत स्वाभाविक चीज है जब आप किसी के साथ इतने लंबे समय तक खेलते हैं और आप एक-दूसरे के खेल के बारे में अपनी समझ और सीख साझा करते हैं, आप अपने करियर में लगभग एक ही समय पर बढ़ रहे होते हैं और आप एक-दूसरे से हर तरह के सवाल और संदेह साझा करते हैं.’

कोहली ने आगे कहा कि इसमें बहुत सारे विचारों का आदान-प्रदान होता है और साथ ही आप जानते हैं कि हम टीम के नेतृत्व के मामले में भी बहुत करीब से काम करते थे, तो हमेशा विचारों का आदान-प्रदान होता था. कोहली ने यह भी कहा कि उन्हें कभी यह नहीं लगा था कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल तक खेलेंगे. उन्होंने अपने साथी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें कई यादें दी हैं.’

ऐसा रहा है दोनों टीमों का सफर
आईपीएल में मुंबई और आरसीबी के अबतक के सफर की बात करें तो मुंबई इंडियंस को 4 में से केवल एक ही मैच में जीत मिली है. मुंबई प्वाइंट्स टेबल पर आठवें पायदान पर है. वहीं आरसीबी की बात करें तो आरसीबी ने 3 में से 2 मैच में जीत हासिल की है. यह टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है.
ये भी देखें

 

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...