16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भजन बंद नहीं किया तो....', ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को मिली धमकी

‘भजन बंद नहीं किया तो….’, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को मिली धमकी

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद अब एक और हिंदू मंदिर को निशाने पर लिया गया है. मेलबर्न के एक हिंदू मंदिर की पुजारिन को धमकी दी गई है. ऑस्ट्रेलियन टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न में काली माता मंदिर के एक पुजारिन को मंगलवार को धमकी दी गई कि या तो भजन बंद कर दो या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की पुजारिन को धमकी देने वाला शख्स पंजाबी में बोल रहा था. मंदिर की पुजारिन भावना ने कहा कि उसे मंगलवार को नो कॉलर आईडी से फोन आया था. पंजाबी में बोल रहे शख्स ने चार मार्च को होने वाले भजन कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी दी. उसने कहा कि भजन गाने वाला शख्स कट्टर हिंदू है, जिसने आने पर बवाल होगा.बता दें कि चार मार्च को इस मंदिर में एक भजन कार्यक्रम का आयोजन होना है, जहां एक गायक भजन गाने वाला था. पुजारिन भावना के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि क्या तुम्हें पता है वह गायक कट्टर हिंदू है. अगर वह आया तो मंदिर में पंगा हो जाएगा.

भावना ने बताया कि मैंने उससे मिन्नत की कि भाई जी यह मां काली का मंदिर है, यहां तक कि गुरु महाराज (गुरु गोविंद सिंह) भी यहां प्रार्थना करते थे. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है.बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में भी ऑस्ट्रेलिया में तीन मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था. इसके पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ मिला था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...