2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति'इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक सेकेंड में देंगे तीस लाख...

‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक सेकेंड में देंगे तीस लाख नौकरियां….’, तेजस्वी ने बताया पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी का माहौल है. पांच चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब छठवें और सातवें चरण की वोटिंग होनी है. इसी बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. इसके साथ ही उन्होंने नौकरियों, गरीबी, जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर भी बात की.

हमने 17 महीनों में दी पांच लाख नौकरियां
तेजस्वी यादव बीते कुछ दिनों से पीठ दर्द से परेशान हैं और उन्हें चलने में भी समस्या हो रही है. इसे लेकर उनसे सवाल किया गया कि, पीठ दर्द कैसा है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, पीठ दर्द तो है अभी, लेकिन बेरोजगारी नौजवानों, गरीबों और महंगाई से जूझते आम नागरिक के दर्द से कम है. उन्होंने कहा कि, ये दर्द-चोट तो ठीक हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले जो मुद्दा है लोगों की समस्याएं दूर करने का वो जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए सत्रह महीने का जो मौका मिला था, तो उस दौरान हमने पांच लाख लोगों को नौकरियां दीं. तीन लाख नौकरियों को प्रक्रियाधीन करके आए हैं. इस तरह लोगों का हम पर एक विश्वास बना.

बीजेपी पर लगाया ये आरोप
सवालों के सिलसिले में तेजस्वी से पूछा गया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि, पूरे विपक्ष का बोझ आपके कंधें पर है तो उससे दर्द हो रहा हो. तब तेजस्वी ने कहा कि, नहीं ऐसा नहीं है. सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोकतंत्र को बचाने की है. ये जिम्मेदारी सिर्फ तेजस्वी पर नहीं है, जनता पर भी है. बाबा साहब का जो संविधान है, इसे बदलने की कोशिश की जा रही है और ऐसा कई नेताओं के वीडीओ में भी देखा गया है. मंचों पर ये कह रहे हैं कि ये संविधान में बदलाव करेंगे. हमें 400 सीट दे दो. बिहार, एमपी, राजस्थान कहीं भी बोला गया है. बीजेपी का हिडन एजेंडा सामने आ गया है.

हमने आरक्षण सीमाओं को 75 फीसदी बढ़ायाः तेजस्वी
इस जवाब के बाद जब तेजस्वी से कहा गया कि, बीजेपी कहती है कि हमारा संविधान बदलने का कोई इरादा नहीं है, तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा कि, लोकतंत्र तो खत्म हो ही गया. उन्होंने इंदौर-सूरत, चंडीगढ़ में हुए वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि, आपके पास लीडर ही नहीं कि अपने मनपसंद को वोट दे सके तो लोकतंत्र तो खत्म हुआ ही न. इसके बाद उनसे पूछा गया कि बीजेपी आरोप लगाती है कि इंडिया गठबंधन वाले मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा कि, सत्रह महीने हम डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे. हम लोगों ने कास्ट बेस्ट सर्वे किया. जातिगत जनगणना कराई. इस सर्वे के बाद हमने आरक्षण की सीमाओं को 75 प्रतिशत बढ़ाया. ओबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी और ews का बढ़ाया. हमने तो सबको दिया. जिसकी जैसी संख्या थी उसी हिसाब से हम लोगों ने दिया है.

चुनाव में लगाया धांधली का आरोप
इसके बाद तेजस्वी से अगला सवाल चुनाव में पारदर्शिता को लेकर पूछा गया. कहा गया कि, आपकी जनसभा में भीड़ काफी आती है, शोर काफी मचता है लेकिन बीजेपी कहती है कि सीट हमारी आती है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि, आपको हम बता दें. पिछले बार जो 2020 का चुनाव था, उसमें सिर्फ ओवर आल बारह हजार वोट का ही डिफरेंस रहा. हम लोगों ने कई बार उसमें कहा कि हमारी काउंटिंग को स्लो किया गया. जो चंडीगढ़ में हुआ था वैसा ही बिहार में हुआ था. तेजस्वी ने इस दौरान चुनाव में धांधली का आरोप लगाया.

तेजस्वी से जब पूछा गया कि, सबको सरकारी नौकरी ही प्रॉमिस करेंगे, कितनों को दे पाएंगे. तो उन्होंने कहा कि अभी विपक्ष के लोग सरकार में आ जाएं 1 सेकेंड 30 लाख नौकरियां दे देंगे. जब पूछा गया कि कहां से लाएंगे तो उन्होंने कहा कि, खाली पड़े हैं पद, उन्हें भर देंगे. बजट तो है तीस लाख का, तभी तो रिक्त हैं. बिहार में जैसे किया है, वैसे ही करेंगे.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...