13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनीतीश की पार्टी को खाना होता तो 1995 में ही सेटिंग कर...

नीतीश की पार्टी को खाना होता तो 1995 में ही सेटिंग कर देते… प्रसाद ने सुनाई वो कहानी

Published on

पटना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने नेता बनाया। नीतीश कुमार को हमने कंधों पर बैठाया। 2005 में अरुण जेटली, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज जब पटना में थे, जॉर्ज फर्नाडीस के विरोध की बावजूद उनको नेता बनाया। उन्होंने अच्छा काम किया। 2013 में चले गए तो चले गए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी से चिढ़ थी। इसलिए 2013 में बीजेपी को छोड़कर चले गए। 2015 में महागठबंधन के साथ सरकार बनाई। लेकिन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जब उन्हें लालू से चिढ़ हुई तो राजद का साथ छोड़ दिया। तब हमने बिहार के विकास के लिए उन्हें गले लगाया।

एक निजी चैनल से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर हमको नीतीश जी की पार्टी को खाना होता तो 1995 में ही सेटिंग कर दिए होते। 1995 में नीतीश कुमार की पार्टी को सात सीटें आई थी। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। हम अपने साथियों का सम्मान करते हैं। बता दें, जनता दल से अलग होकर 1994 में जॉर्ज फर्नाडीस और नीतीश कुमार ने मिलकर समता पार्टी बनाई थी। 1995 में चुनाव हुआ तो समता पार्टी को केवल सात सीटें मिली।

हम अपने गठबंधन साथियों का सम्मान करते हैं: पूर्व केंद्रीय मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अटल जी की सरकार में नीतीश कुमार को रेलमंत्री बनाया गया। इतना बड़ा पद नीतीश कुमार को देने पर जॉर्ज साहब खुश नहीं थे। 2000 में नीतीश को बहुत नहीं मिला तब भी मुख्यमंत्री बनाया। तो खाने की बात बेकार हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी को बहुमत मिला, 2019 में बहुमत मिला, तब भी हमने अपने गठबंधन के साथियों को जगह दी। हम अपने साथियों का सम्मान करते हैं।

नीतीश कुमार के अंदर पीएम बनने का सपना गुलाटी मार रहा है: रविशंकर
नीतीश कुमार पर तंज करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की मजबूरी हमें उनके साथ जोड़ती थी। लेकिन आज देखिए बिहार में किया हो रहा है। हर रोज हत्या लूट हो रही हैं। 2017 में तेजस्वी के खिलाफ रेलवे में भ्रष्टाचार के तेजस्वी पर आरोप लगे तो उन्हें जवाब नहीं मिला तो छोड़कर हमारे साथ आ गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अंदर पीएम बनने का सपना गुलाटी मार रहा है। विपक्ष में आज कई चेहरे पीएम पद के लिए हैं, ममता बनर्जी, शरद पवार, केसी आर, राहुल गांधी हैं। आज देश 90 के दशक से आगे चला गया है।

Latest articles

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...

फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

भोपाल राजधानी में सरकारी दफ्तरों को धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भोपाल अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए...

हमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...