10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'अगर बीपीएससी पेपर लीक की बात सच न निकली तो...' गुरु रहमान...

‘अगर बीपीएससी पेपर लीक की बात सच न निकली तो…’ गुरु रहमान को पटना पुलिस का नोटिस

Published on

पटना

पटना पुलिस ने प्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान को नोटिस भेजा है। उन्हें थाने में आकर पेपर लीक संबंधित सबूत पेश करने को कहा गया है। मामला बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक से जुड़ा है। गुरु रहमान को शनिवार को गर्दनीबाग थाना में बुलाया गया है और कहा गया है कि अगर उनके पास पेपर लीक होने के कोई सबूत हैं, तो उन्हें वह सबूत लेकर आना होगा। अगर वे नहीं आते हैं या उनके पास कोई सबूत नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि वे सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

गुरु रहमान को पटना पुलिस का नोटिस
नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि गुरु रहमान नहीं आते या उनके पास कोई सबूत नहीं होता, तो उनके खिलाफ बिहार में राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि 26 दिसंबर को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे थे। इसी बीच, छात्रों के प्रदर्शन में साथ देने चर्चित शिक्षक गुरु रहमान भी पहुंचे। गुरु रहमान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि पुनर्परीक्षा के अलावा कोई दूसरी मांग नहीं है। अब सब छात्र और शिक्षक एक हो गए हैं।

क्या कहा था गुरु रहमान ने
गुरु रहमान ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा था कि पुलिस ने जिस तरीके से लड़कियों को पीटा है, वह गलत है और उसकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

नहीं रद्द होगी परीक्षा- BPSC
इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया। दूसरी तरफ छात्र पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठ गए थे। हालांकि बीपीएससी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि वो 70वीं पीटी परीक्षा रद्द नहीं करेगी।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...