14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'सांसदजी अगर महिला प्रेमी होते... क्या किसी की कमी है?', बृजभूषण के...

‘सांसदजी अगर महिला प्रेमी होते… क्या किसी की कमी है?’, बृजभूषण के समर्थकों का बयान

Published on

गोंडा,

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ पहलवानों का दंगल जारी है. खिलाड़ियों ने एक्शन के लिए 15 जून तक का वक्त दिया है, लेकिन बृजभूषण गाहे बेगाहे अपनी ताकत जरुर दिखा रहे हैं. गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया तो उनके समर्थकों ने गजब बचाव किया.

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इलाके के लोगों से हमारी टीम ने बात करने की कोशिश की तो उनके बयान सुनकर हर कोई चौंक जाएगा. बृजभूषण शरण सिंह के एक समर्थक ने कहा, ‘सांसद जी अगर महिला प्रेमी होते… महिला पहलवानों की शक्ल देखिए पहले… यहां एक से एक सुंदरियां पड़ी हैं, सांसद जी को क्या किसी की कमी है?’

एक महिला समर्थक ने आजतक से बात करते हुए कहा, ‘कोई लड़का हमको छेड़ दे क्या हम उसे छोड़ देंगे… पलटकर वार करेंगे… उसको जूते-चप्पल से पीटेंगे… वह तो महिला पहलवान हैं… उनको ट्रेनिंग दी जाती है… उन्होंने कैसे सांसदजी को छोड़ दिया… अगर उन्होंने आपको साथ गलत किया था तो तुरंत निर्णय लेना चाहिए था… दो-चार साल बाद नहीं.’

महिला समर्थक ने आगे कहा, ‘आज सांसदजी पर इल्जाम लगाकर सरासर नाइंसाफी किया जा रहा है… ये बताइए कि महिला पहलवान से हम बेकार हैं क्या… क्या हम लोगों को आधी रात बुला नहीं सकते… हमारे पास तो कोई पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं है… हम तो उनकी खिलाफत नहीं कर सकते हैं… क्या हमको रात में नहीं बुला सकते थे.’

महिला समर्थक ने सवाल पूछते हुए कहा, ‘क्या वो हमको बुला नहीं सकते हैं? क्या वो हमारा यौन शोषण नहीं कर सकते हैं? पूरे गोंडा जिले में उन्होंने किसी के साथ नहीं किया… महिला पहलवान जो इल्जाम लगा रही हैं… वह सरासर गलत है… अगर सांसदजी के खिलाफ राजनीति हो रही है तो इसका परिणाम जरूर आएगा.’

वहीं एक समर्थक ने कहा, ‘महिला पहलवान धरना दे नहीं रही हैं, दिलवाया जा रहा है… विपक्षी पार्टियां मिलकर कर रही हैं… यह लोग योगी-मोदी की छवि धूमिल कर रहे हैं… सांसदजी अगर महिला प्रेमी होते तो… महिला पहलवानों की शक्ल देखिए… यहां एक-एक सुंदरियां पड़ी हैं… सांसदजी को क्या कमी पड़ी है… सांसदजी पर लगे सभी आरोप फर्जी है.’

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...