10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeहम चार पैसे कमाते हैं तो सुनील शेट्टी जैसे लोगों के पेट...

हम चार पैसे कमाते हैं तो सुनील शेट्टी जैसे लोगों के पेट में दर्द होता है’ किसानों ने ऐसा क्यों बोला

Published on

बीड़,

टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है. कई राज्यों में लोगों को 160 रुपये प्रति किलो तक टमाटर खरीदना पड़ रहा है. इसे लेकर हाल ही में मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी एक बयान दिया था. हालांकि, उनके बयान से कई किसान और सामाजिक कार्यकर्ता नाराज हो गए. किसानों ने सुनील शेट्टी के बयान के विरोध में प्रतीकात्मक तौर पर उनके घर टमाटर का पार्सल भेजा.

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर सुनील शेट्टी ने दिया था ये बयान
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि टमाटर की बढ़ती कीमत ने उनकी रसोई पर असर डालना शुरू किया है. इन दिनों उन्होंने टमाटर कम खाना शुरू कर दिया है. लोग सोचते हैं कि वे सुपरस्टार हैं, उनपर इन सब का असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, ये झूठ है. हमें भी ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

सुनील शेट्टी के बयान की किसानों ने की निंदा
सामाजिक कार्यकर्ता और किसान संतोष मुंडे ने सुनील शेट्टी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जब टमाटर की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम थी तो किसी को किसानों की मेहनत की परवाह नहीं थी. किसानों को मजबूरन अपनी उपज सड़क पर फेंकनी पड़ी थी. किसानों के दर्द से किसी को मतलब नहीं है. उस वक्त सुनील शेट्टी जैसे लोग सो रहे थे.

किसानों के पैसे कमाने पर लोगों के पेट में हो रहा दर्द
वह आगे कहते हैं कि हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करने वाले सुनील शेट्टी के पास हमर एच3, मर्सिडीज-बेंज एसयूवी, टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर जैसी महंगी कारों के लिए पैसे हैं. उनका एच टू ओ वॉटर पार्क प्रति व्यक्ति हजारों रुपये चार्ज करता है. कई होटलों का मालिकाना हक भी उनके पास है. वह सालाना करीब 100 करोड़ रुपये कमाते हैं. वहीं, अगर किसान चार पैसे कमाता है तो सुनील शेट्टी जैसे लोगों के पेट में दर्द होता है. इसी के चलते हम कुछ किसानों ने उन्हें प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर टमाटर का पार्सल भेजा है.

कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने अभिनेता के बयान पर दी थी ये प्रतिक्रिया
टमाटर की कीमतों पर सुनील शेट्टी के बयान के बाद महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा था कि यदि किसान को टमाटर के लिए अधिक पैसा मिले तो बेहतर है. उस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. अगर अभिनेता 30 दिन तक टमाटर नहीं खाएंगे तो उनके शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...