14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP:'फर्जी केस में फंसाया गया...', फंदे से झूल गया UPSC की तैयारी...

UP:’फर्जी केस में फंसाया गया…’, फंदे से झूल गया UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सिविल सर्विस (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया. छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार तीन पुलिसकर्मियों को ठहराया है. मामला रहीमाबाद थानाक्षेत्र का है.मामला संज्ञान में आते ही डीजीपी ने दो सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए. साथ ही इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, रहीमाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 वर्षीय आशीष कुमार लखनऊ में रहकर सिविल सर्विस की कोचिंग ले रहा था. छात्र की मां सुशीला देवी ने बताया कि उसके पति महादेव का गांव में ही रहने वाले नंदू विश्वकर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद था.

जिसके बाद साल 2018 में उन्होंने नंदू और उसके नौकर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. पुलिस वालों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया. बल्कि, नंदू के कहने पर उल्टा महादेव के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया. फिर मामले को रफा-दफा करने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने लगे.

लेकिन महादेव ने पैसे नहीं दिए. केस चलता रहा. फिर साल 2023 में नंदू विश्वकर्मा ने सीमेंट चोरी के इल्जाम लगाते हुए आशीष और मयंक के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करवा दिया. इसी को लेकर आशीष परेशान था. मां ने बताया कि उनका बेटा आशीष पढ़ने में काफी होशियार था. पुलिस उसे बार-बार परेशान कर रही थी. इस वजह से वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा था.

उसे इस बात से काफी अपमानित महसूस हो रहा था. जिसके चलते रविवार शाम को उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो हमें शक हुआ. हमने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा तो कमरे में आशीष की लाश फंदे से लटकी मिली.

मृतक आशीष की मां ने रहीमाबाद थाने में सब इंस्पेक्टर राजमणि पाल और ललन पाल सहित कांस्टेबल मोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. उन्होंने नंदू विश्वकर्मा और श्यामलाल के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया. सुशीला देवी ने कहा कि यह सब इन दोनों के कारण ही हुआ है. क्योंकि इन लोगों ने झूठा केस दर्ज करवाया था. जिस कारण पुलिस हमें परेशान कर रही थी.

वहीं, पुलिस को जो सुसाइड मिला है उसमें आशीष ने लिखा है ‘मेरी मौत के जिम्मेदार तीनों पुलिसकर्मी, नंदू विश्वकर्मा और श्यामलाल हैं. उन्होंने झूठा केस दर्ज करवाया और मुझे परेशान किया. इसलिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं.’

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...