12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP : बस्ती में एकतरफा इश्क में पागल लड़का कुल्हाड़ी लेकर लड़की...

UP : बस्ती में एकतरफा इश्क में पागल लड़का कुल्हाड़ी लेकर लड़की घर पहुंचा, फिर शुरू हुआ खूनी खेल…

Published on

बस्ती:

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक सनकी आशिक ने लड़की के इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। लड़की के लिए लड़का एकतरफा प्यार में पागल था। उसने जब लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने ठुकरा दिया। इससे गुस्साया सनकी आशिक कुल्हाड़ी लेकर लड़की के घर जा धमका और उसको ढूंढने लगा। लड़के के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर घरवाले सहम गए। लड़के ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। जो भी घर पर मिला, उसको ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ कोई इधर गिरा तो कोई उधर गिरा। प्रेमी की इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

यह पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव का है। जहां की रहने वाले ज्ञान लक्ष्मी आज मरते-मरते बच गई। हत्या की नाकाम कोशिश का खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित लड़की ज्ञान लक्ष्मी का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला श्याम चरण चौहान एकतरफा प्यार करता था, जबकि उसके दिल में श्याम को लेकर कभी कुछ नहीं था, क्योंकि वह उसे अपना भाई मानती थी।

आरोपी को राखी बांधती थी पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि श्याम को वह बचपन में राखी बांधती थी, इसलिए उसकी इस हरकत को इग्नोर कर दिया। एक दिन श्याम चरण लव लेटर लेकर आया और उससे प्यार का इजहार किया, लेकिन उसने प्रेम पत्र को वापस करते हुए कहा वह उसका भाई है, इसलिए इस रिश्ते को बदनाम नहीं कर सकती। यह बात श्याम चरण को काफी नागवार गुजरी और वह अपने साथियों के मिलकर एक खौफनाक प्लानिंग करने लगा। इसी बीच ज्ञान लक्ष्मी की शादी तय हो गई तो श्याम चरण आग बबूला हो गया।

दोपहर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा
शुक्रवार दोपहर वह कुल्हाड़ी लेकर ज्ञान लक्ष्मी की हत्या करने उसके घर पहुंचा। श्याम के सिर पर खून सवार था। उसने ज्ञान लक्ष्मी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। किसी तरह ज्ञान लक्ष्मी भागकर खुद को बचाते हुए एक कमरे में बंद कर लिया। इसी बीच ज्ञान लक्ष्मी की दो बहनें और उसकी मां बीच बचाव करने आई तो श्याम चरण ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस घटना का वीडियो मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच कर रही है
इस पूरे मामले को लेकर सीओ संजय सिंह ने बताया कि मारपीट की एक घटना सामने आई थी, जिसमें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले को जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...