15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यबंगाल में झारखंड कांग्रेस के 3 MLA से भारी मात्रा में कैश...

बंगाल में झारखंड कांग्रेस के 3 MLA से भारी मात्रा में कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गई मशीनें

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में झारखंड के 3 विधायकों के पास से पुलिस ने शनिवार को भारी संख्या में नगदी बरामद करने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन मंगवाई गई है. हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी साउथ प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि राजेश कच्छप, नमन विक्सेल कोंगारी और इरफान अंसारी के पास से यह नगदी मिली है. ये तीनों झारखंड कांग्रेस के नेता हैं.प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर नाकाबंदी कर जब एक गाड़ी रोका तो उसमें झारखंड के तीन विधायक मिले. इसके बाद जब कार की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला.

टीएमसी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
विधायकों के पास से कैश बरामद होने के बाद टीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- यह पूरी तरह से चौंकाने वाला! कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ. झारखंड कांग्रेस के विधायकों को हावड़ा में रोका गया. टीएमसी ने सवाल किया कि क्या ईडी कुछ चुनिंदा लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है?

शिक्षक भर्ती घोटाले में 50 करोड़ हो चुके जब्त
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. इस मामले वह तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं उनकी बेहद करीबी अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. वह भी ईडी की गिरासत में हैं. ईडी दोनों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है.

अर्पिता के घर फिर पहुंची ईडी की टीम
ईडी की टीम शनिवार को एक बार फिर अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी वाले घर पहुंची. दरअसल जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि अर्पिता की कई लग्जरी कारें गायब हो गई हैं और इसलिए वह अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करेगी.ईडी का कहना है कि अर्पिता मुखर्जी की एक मर्सडीज, एक होंडा सिटी, एक होंडा सीआरवी और एक ऑडी कार इसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पार्किंग एरिया में पार्क थीं, लेकिन जब पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के घर पर एक साथ छापा मारा गया, तब ये चारों कार पार्किंग एरिया से गायब मिलीं.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this