8.9 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यकन्नौज में पत्नी के साथ उसके प्रेमी और 5 महीने की बच्ची...

कन्नौज में पत्नी के साथ उसके प्रेमी और 5 महीने की बच्ची की डंडे से पीटकर हत्या, पति ने थाने में खुद किया सरेंडर

Published on

कन्नौज

यूपी के कन्नौज जिले मे एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ 5 महीने की बच्ची की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टुंडपुरवा निवासी मनोज कुमार जाटव रिक्शा चलाता है। बीबी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। इस दौरान उसकी पत्नी राधा उर्फ पिंकी का सत्येन्द्र से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पत्नी राधा उर्फ पिंकी अपने पति मनोज को छोड़कर प्रेमी सत्येन्द्र के साथ रहने लगी। इस बात से परेशान होकर मनोज अपने घर कन्नौज में वापस आकर रहने लगा।

दो साल बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी सत्येन्द्र के साथ उसके घर कन्नौज पहुंची और साथ में 5 महीने की बच्ची भी थी। ये देखकर मनोज आग बबूला हो गया और उसने लकड़ी के भारी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मनोज ने अपनी पत्नी राधा उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी सत्येन्द्र के साथ 5 महीने की बच्ची को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने हत्या के आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के बाद आरोपी ने बताई कहानी
मनोज कुमार जाटव ने थाना इंदरगढ़ कन्नौज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी शादी 14 साल पहले राधा उर्फ पिंकी जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटी और एक बेटा हुआ। वो मैनपुरीं मे किराए का कमरा लेकर टैंपो चलाता था। जहां उसकी पत्नी राधा जाटव के एक अन्य व्यक्ति सत्येन्द्र शाक्य से दो सालों से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद पत्नी राधा उसको छोड़कर अपने प्रेमी सत्येंद्र शाक्य के साथ रहने लगी थी। फिर मनोज अपने गांव वापस लौट आया।

कैसे दिया तीन हत्याओं को अंजाम
बुधवार की रात मनोज कुमार जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी जाटव, अपने प्रेमी सत्येंद्र शाक्य और एक 5 महीने की छोटी बच्ची के साथ अचानक मनोज के घर पर पहुंची। ये देख मनोज आग बबूला हो गया और लकड़ी के डंडे से सत्येन्द्र और राधा उर्फ पिंकी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद 5 महीने की मासूम को भी प्रेमी की बच्ची समझकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस हिरासत मे हत्यारोपी
घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया और तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि इंदरगढ़ क्षेत्र मे कल रात की एक घटना प्रकाश में आई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी।

Latest articles

कोलार में अपहरण व मारपीट का मामला दो घंटे तक युवक को बंधक बनाकर पीटा

भोपाल कोलार थाना क्षेत्र में गार्मेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण...

हेस्टू-एचएमएस यूनियन ने अपर महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं

भोपाल हेस्टू-एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने अपर महाप्रबंधक (आईआर) सुरेखा बन्छोर से शिष्टाचार मुलाकात कर...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...