15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनासिक में सरिया से लदे ट्रक को पिकअप ने पीछे से मारी...

नासिक में सरिया से लदे ट्रक को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई जख्मी

Published on

नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। नासिक-मुंबई हाईवे पर फ्लाईओवर पर एक गंभीर हादसा हुआ है। एक पिकअप ट्रक ने लोहे की सरियों से लदे आयशर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना नासिक के द्वारका सर्किल पर हुई। इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

घायल अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...