13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS में अमेरिका को सुनाया, चीन को भी दिया चुभने वाला जवाब,...

US में अमेरिका को सुनाया, चीन को भी दिया चुभने वाला जवाब, जयशंकर ने ऐसे कर दी बोलती बंद

Published on

नई दिल्ली

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में अपने जवाबों से लोगों की बोलती बंद कर दी। डिप्लोमेसी क्या है इसका सही मायने में अर्थ समझाया। एस जयशंकर ने अमेरिका को भी नहीं छोड़ा। अमेरिका के थिंक टैंक कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में भारत के लोकतंत्र के बारे में अमेरिकी नेताओं के बयान से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में एस जयशंकर ने अमेरिकियों से कहा कि जब भारत अपने आंतरिक मामलों पर उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करता है तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए।

अमेरिका बुरा न माने, टिप्पणी करने का पूरा अधिकार है
एस जयशंकर ने कहा कि यदि आप दो देशों, दो सरकारों के स्तर पर देखें तो हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि लोकतंत्र का परस्पर सम्मान होना। ऐसा नहीं हो सकता कि एक लोकतंत्र को दूसरे पर टिप्पणी करने का अधिकार हो और यह वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र को बढ़ावा देने का हिस्सा है, लेकिन जब दूसरे ऐसा करते हैं तो यह विदेशी हस्तक्षेप बन जाता है। विदेशी हस्तक्षेप विदेशी हस्तक्षेप है, चाहे वह कोई भी करे और कहीं भी हो। एस जयशंकर ने कहा कि आपको टिप्पणी करने का पूरा अधिकार है, लेकिन मुझे आपकी टिप्पणी पर टिप्पणी करने का पूरा अधिकार है।

इसलिए जब मैं ऐसा करता हूं तो बुरा नहीं मानना चाहिए। विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका और भारत दुनिया के उन अग्रणी देशों में से हैं जहां लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यहां अमेरिका में हमारे लोकतंत्र में कई मुद्दों पर बहस होती है, लेकिन कई बार अमेरिका के नेता भारत के लोकतंत्र के बारे में टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत वैश्वीकृत हो गई है और इसके परिणामस्वरूप किसी भी देश की राजनीति जरूरी नहीं कि उस देश की राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर ही रहे।

चीन के साथ लंबी कहानी है
इसी कार्यक्रम में चीन से जुड़े एक सवाल के जवाब एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ हमारे अपने संबंधों की एक लंबी कहानी है, लेकिन संक्षेप में कहें तो सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हमारे बीच समझौते हुए थे, चीन ने उन समझौतों का उल्लंघन किया है। चूंकि हमारी सेनाएं अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं, इसलिए तनाव पैदा हो रहा है। जब तक अग्रिम मोर्चे पर तैनातियों का समाधान नहीं हो जाता, तनाव जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि तनाव जारी रहता है, तो इसका असर बाकी रिश्तों पर भी पड़ेगा। यही वजह है कि पिछले चार सालों से हमारे रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। मंत्री से चीन के साथ तनाव और साथ ही भारत के साथ व्यापार संबंधों में चीन द्वारा हर देश को पीछे छोड़ने के बारे में पूछा गया। जयशंकर ने कहा जब व्यापार की बात आती है, तो वैश्विक स्तर पर चीन की हिस्सेदारी वैश्विक विनिर्माण में लगभग 31-32 प्रतिशत है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार (जो मुख्य रूप से पश्चिमी नेतृत्व वाला है) ने आपसी लाभ के लिए चीन के साथ सहयोग करने का चयन किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलेगा?
रूस-यूक्रेन युद्ध पर एस जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना है कि देशों के बीच मतभेद या विवाद युद्ध से सुलझाए नहीं जा सकते। हमें नहीं लगता कि युद्ध के मैदान से कोई निर्णायक परिणाम निकलेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में बातचीत शुरू की है। प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हाल ही में मुलाकात हुई थी। जयशंकर ने कहा कि हम बहुत सोच-समझकर और सावधानी से काम कर रहे हैं। हम इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं कर रहे हैं।

हमारा प्रयास है कि बातचीत बनी रहे, दोनों पक्षों की बात एक-दूसरे तक पहुंचाई जाए और ईमानदारी से काम किया जाए। यह युद्ध तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और आज दुनिया में ऐसे बहुत कम देश हैं जो इन दोनों देशों में जा सकते हैं, दोनों नेताओं से बात कर सकते हैं और फिर वापस एक-दूसरे के पास जाकर बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...