8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की नागरिक, पाकिस्तान में पति और बच्चे… आतंकी हमले के बाद...

भारत की नागरिक, पाकिस्तान में पति और बच्चे… आतंकी हमले के बाद बॉर्डर बंद, वापसी से रोकी गईं महिलाएं

Published on

अटारी,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इसका असर उन महिलाओं पर भी पड़ा है, जो भारतीय नागरिक हैं, लेकिन पाकिस्तान में शादी कर वहां बस चुकी हैं. वाघा-अटारी बॉर्डर पर कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं, क्योंकि उन्हें वापस पाकिस्तान लौटने की इजाजत नहीं दी गई. इनमें राजस्थान की अफशीन जहांगीर और वाजिदा खान जैसी महिलाएं शामिल हैं, जो भारतीय पासपोर्ट होने की वजह से अब अपने पति और बच्चों के पास नहीं जा पा रहीं.

अटारी बॉर्डर पर खड़ी अफशीन जहांगीर की आंखें नम थीं. उन्होंने कहा कि मैं भारत की नागरिक हूं, लेकिन पिछले 11 साल से पाकिस्तान में अपने पति के साथ रह रही हूं. मेरे बच्चे पाकिस्तान में हैं. मैं उनके पास पाकिस्तान लौटना चाहती हूं, लेकिन अब मुझे रोक दिया गया, क्योंकि मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है.

ऐसी ही एक और महिला वाजिदा खान ने कहा कि मेरे बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं, लेकिन मैं बिना उनके नहीं रह सकती. उन्हें भारत लाना पड़ा, लेकिन अब हम सब फंसे हुए हैं. मेरा पति पाकिस्तान में इंतजार कर रहा है. महिलाओं का कहना है कि वे पूरी तरह से वैध वीजा पर यात्रा कर रही थीं, लेकिन आतंकी हमले के बाद अचानक लगे प्रतिबंधों की वजह से परेशानी आ खड़ी हुई है.

पाकिस्तान वापस जाते समय एक महिला ने कहा कि हमें 48 घंटे के भीतर जाने को कहा गया है. यह कैसे संभव है? अटारी जोधपुर से 900 किलोमीटर दूर है. हमें बसें नहीं मिल रही थीं. मेरे पति को टिकट के लिए 1 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. हमें आज किसी भी तरह अपने पति और बच्चों के पास पहुंचना है.

महिला ने कहा कि मेरा पासपोर्ट भारतीय है, लेकिन मैं आधी पाकिस्तानी हूं. आतंकी हमले में आम लोगों का क्या दोष है? मुझे नहीं पता कि उन्होंने इस्लाम के लिए ऐसा किया या नहीं, वे मेरे चचेरे भाई नहीं हैं. मेरे लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. भगवान उन्हें उनके किए की सजा देगा. सीमा पार शादी करने वाली महिलाओं के लिए कुछ विकल्प खुले रहने चाहिए. मैं अनुरोध करती हूं कि दोनों सरकारें आम लोगों का खयाल रखें.
ये भी देखें

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...