4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबांग्लादेश पर भारत की जीत से PAK को लगी मिर्ची, अंपायर्स पर...

बांग्लादेश पर भारत की जीत से PAK को लगी मिर्ची, अंपायर्स पर लगाया बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से पराजित कर दिया. एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का संशोधित टारगेट मिला था लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है. वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है.

भारतीय टीम की जीत के बाद बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के फैन्स भड़क गए हैं. उन्होंने मैदानी अंपायरों पर भारतीय टीम व बीसीसीआई के दबाव में गीले मैदान पर मुकाबला शुरू कराने का आरोप लगाया. गौरतलब है कि मुकाबले में एक समय बांग्लादेशी टीम ने लिटन दास के तूफानी पारी की बदौलत 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे. फिर बारिश के चलते काफी देर तक मुकाबला रुका रहा. जब बांग्लादेशी टीम बारिश के बाद बैटिंग करने आई तो टीम का मोमेंटम टूट गया था.

बारिश के छूटने के बाद फिर से खेल शुरू होने से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और अंपायरों के बीच लंबी बातचीत हुई थी. बांग्लादेश की टीम उस वक्त तक डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 17 रनों से आगे थे. ऐसे में शाकिब चाहते थे कि आउट फील्ड जबतक पूरी तरह सूख जाए तो तभी खेल शुरू किया जा सके. देखा जाए तो अंपायर ने मैदान के पूरी तैयार होने पर ही फिर से खेल शुरू करने का फैसला लिया था. खेल दोबारा शुरू होने के बाद पहली गेंद पर लिटन दास फिसल भी गए.

भारत की जीत का मतलब यह है कि पाकिस्तानी टीम का सफर अब काफी मुश्किल हो चुका है. यदि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत भी लेता है तो उसके छह अंक रहेंगे. ऐसे में पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि जिम्बाब्वे बांग्लादेश को, जबकि नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को पराजित करे. तब ऐसी स्थिति में वह साउथ अफ्रीका को अंकों के आधार पर पीछे छोड़ सकता है या भारत के साथ उसका नेट-रनरेट का मामला बन सकता है. कुल मिलाकर कहें तो बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के चलते पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...