28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिसंसद में महंगाई पर सोमवार को होगी चर्चा, दो हफ्ते तक हंगामे...

संसद में महंगाई पर सोमवार को होगी चर्चा, दो हफ्ते तक हंगामे के बाद जागी मोदी सरकार

Published on

नई दिल्ली

दो सप्ताह के भारी हंगामे के बाद केंद्र सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस होगी। लोकसभा में नियम 193 के तहत मूल्य वृद्धि पर सोमवार, 1 अगस्त को चर्चा होगी और इसके लिए शिवसेना नेता विनायक राउत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी।

गौरतलब है कि राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को अलग-अलग मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है।

इस महीने की शुरुआत में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में भारत की वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति एक साल पहले के 6.26% से बढ़कर जून में 7.01% हो गई। यह महंगाई दर केंद्रीय बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 फीसदी के तय दायरे से भी ज्यादा है। इसके अलावा विपक्ष आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कई ऐसी चीजों को GST के तहत लाया गया है जो पहले इसके दायरे से बाहर थीं।

संसद में विपक्ष ने कहा कि इन मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और बाकी सभी को अलग रखा जाना चाहिए। सरकार ने बार-बार दावा किया कि वह “सभी मुद्दों” पर बहस करने के लिए तैयार है, लेकिन सीतारमण की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वह इसीलिए मूल्य-वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा नहीं कर सकी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है और इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं कांग्रेस सदस्यों के परस्पर आरोप-प्रत्यारोप एवं हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ‘सोनिया गांधी माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। भाजपा के सदस्य बृहस्पतिवार से ही चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...