15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेबनान में इजरायली हवाई हमले में ईरान के डिप्टी कमाडंर की भी...

लेबनान में इजरायली हवाई हमले में ईरान के डिप्टी कमाडंर की भी मौत, हसन नसरल्लाह के साथ थे मौजूद

Published on

तेहरान

इजरायल के शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के साथ ईरान के भी एक सीनियर सैन्य अफसर की मौत हुई है। ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर अब्बास निलफोरोशान भी बेरूत में हुए इजरायली हमलों में मारे गए हैं। वह लेबनान में कुद्स फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, निलफोरोशान आईआरजीसी के ऑपरेशंस कमांड को देख रहे थे, ये कमांड सीधे तौर पर विभिन्न सैन्य और सुरक्षा अभियानों में शामिल है। इसमें विशेष रूप से सीरिया में सैन्य गतिविधि शामिल हैं। वह शुक्रवार को नसरल्लाह के साथ बेरूत में थे, उसी समय इजरायल की ओर से हवाई हमला किया गया।

खामनेई ने की है हमले की निंदा
लेबनान में इजरायली सेना के हमले पर ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने अपने बयान में कहा कि हिजबुल्लाह को इजरायल कभी खत्म नहीं कर पाएगा। हालांकि खामनेई ने बयान में हसन नसरल्लाह या अपने डिप्टी कमांडर का नाम नहीं लिया है।

खामनेई ने दुनिया से लेबनान और हिजबुल्लाह के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की है। हिजबुल्लाह को ईरान समर्थित गुट कहा जाता है। इसे ईरान से सैन्य और वित्तीय मदद मिलती रही है। ईरान को हिजबुल्लाह का समर्थन करने के लिए कई बार अमेरिका की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।

Latest articles

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...