7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या डोनाल्ड ट्रंप को दिखने लगी हार? अमेरिकियों को याद आई कैपिटल...

क्या डोनाल्ड ट्रंप को दिखने लगी हार? अमेरिकियों को याद आई कैपिटल हिल की हिंसा

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब लगभग एक हफ्ता ही बचा है। ऐसे में दुनिया में चर्चा ये हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत कैसी होगी, तो दूसरी ओर अमरीकियों के मन में एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप हार गए तो क्या होगा? इसकी वजह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद कैपिटल हिल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन थे।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को कभी नहीं स्वीकारा। उन्होंने हमेशा यही आरोप लगाया कि उस चुनाव में डेमोक्रेट्स ने धांधली की, जिसके चलते जो बाइडेन की जीत हुई। ट्रंप इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं और डेमोक्रेट्स प्रत्याशी कमला हैरिस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप इस बार उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट्स प्रत्याशी कमला हैरिस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं लेकिन सवाल यह भी है कि क्या ट्रंप को अपनी हार भी दिखाई दे रही है, उनके डर की तस्दीक उनके ही बयान कर रहे हैं।

Donald Trump को हार का डर?
दरअसल, अपनी चुनावी रैलियों में संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार चुनाव में धांधली का उल्लेख कर रहे हैं। वे कहते हैं कि उनकी हार भी हो सकती है, क्योंकि वे (डेमोक्रेट्स) धोखा भी देते हैं। ट्रंप चुनावी प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला रहे हैं।डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोटों की गिनती से लेकर, वोटों की वैधता, विदेशियों के अवैध मतदान और मेल इन पत्रों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं, जो यह संकेत देता है कि क्या ट्रंप अपनी हार को लेकर भी एक माहौल बना रहे हैं?

पिछले चुनाव में ट्रंप ने लगाया था धांधली का आरोप
बता दें कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पिछड़ने के बाद ही चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने खड़े कर दिए थे और यह मामला कोर्ट तक गया था। पिछले चार साल में ट्रंप ने कभी भी 2020 के नतीजों को स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं, ट्रंप ने चुनाव को लेकर दिए गए बयान के जरिए अपने समर्थकों को उकसाया था, जिसके चलते उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल पर ही धावा बोल दिया था

कैपिटल हिल जैसी जिंसा की बना रहे भूमिका?
ऐसे में जब चुनाव के ठीक पहले चुनावी धांधली को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर बयानबाजी शुरू कर दी है, तो लोगों को कैपिटल हिल की पिछले चुनाव की हिंसा याद आने लगी है। लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार के बाद एक बार फिर वैसी ही किसी हिंसा की प्लानिंग तो नहीं कर रहे हैं?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...