21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालक्या जमीन सौदों से जुड़े सवालों को टाल रही है MP सरकार?...

क्या जमीन सौदों से जुड़े सवालों को टाल रही है MP सरकार? विधायकों के सवालों के नहीं मिले जवाब

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश विधानसभा के हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब नहीं मिले. खासतौर पर राजस्व विभाग से जुड़े लैंड डील्स और अन्य मुद्दों पर जानकारी नहीं दी गई, जिससे कांग्रेस और बीजेपी दोनों के विधायकों ने आपत्ति जताई है. मामला विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तक पहुंचने के बाद विधानसभा सचिवालय ने राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा है.

विधानसभा में विधायकों ने सहारा समूह की संपत्तियों समेत अन्य जमीन सौदों पर सवाल उठाए थे. जवाब में राजस्व विभाग ने कहा कि जानकारी विधानसभा पुस्तकालय के परिशिष्ट में उपलब्ध है. लेकिन जब विधायकों ने पुस्तकालय में जाकर देखा, तो वहां कोई परिशिष्ट नहीं मिला. इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कई विधायकों ने विधानसभा सचिवालय को लिखित शिकायत दी.

संपत्तियों समेत अन्य जमीन सौदों पर सवाल उठाए
विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद पुस्तकालय परिशिष्ट नहीं भेजे गए हैं. उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द जवाब उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह पहली बार नहीं है जब विधायकों को उनके सवालों के जवाब नहीं मिले. फरवरी 2024, जुलाई 2024 और दिसंबर 2024 में भी कई तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए थे. बता दें कि राजस्व विभाग से अप्राप्त पुस्तकालय परिशिष्ट के नंबरों की एक्सक्लूसिव जानकारी आजतक के पास मौजद है जिसमें तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के जवाब होने चाहिए थे.

पुस्तकालय परिशिष्ट विधायकों को नहीं मिली
आजतक को मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च, 2025 को पूछे गए तारांकित प्रश्न 51, 384, 713, 798, 954 और अतारांकित प्रश्न 304, 327, 912, 525, 1103, 1205, 1228, 1299, 1334 के पुस्तकालय परिशिष्ट विधायकों को मिले ही नहीं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विधायकों को उनके प्रश्नों के जवाब नहीं मिले हो. इससे पहले फरवरी 2024, जुलाई 2024 और दिसंबर 2024 को लगाए गए कई तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के जवाब भी विधायकों को नहीं मिले थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...