15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेबनानी लोगों को इजरायल की चेतावनी... हिज्बुल्लाह के ठिकानों से 500 मीटर...

लेबनानी लोगों को इजरायल की चेतावनी… हिज्बुल्लाह के ठिकानों से 500 मीटर दूर रहो, वरना जाएगी जान

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल की IDF ने लेबनान के बेरूत में रह रहे लोगों को वीडियो जारी करके चेतावनी जारी की है कि वो हिज्बुल्लाह की संपत्तियों से दूर रहे हैं. दाहिये इलाके को खाली कर दें. क्योंकि इजरायल हिज्बुल्लाह के सभी टारगेट्स, हथियार डिपो और लोगों पर प्रेसाइस अटैक करेगा.

IDF ने कहा कि बेरूत के दाहिये इलाके के लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. हिज्बुल्लाह की संपत्तियों और फैसिलिटी से दूर रहें. हम लगातार हिज्बुल्लाह टारगेट्स पर सटीक हमला करेंगे. हिज्बुल्लाह ने जानबूझकर आम लोगों के घरों के बीच हथियार डिपो बनाए हैं. हम उन्हें खत्म करेंगे, तो इससे लेबनानी लोगों की जान को खतरा है. हमारी जंग हिज्बुल्लाह से है, लेबनान के लोगों से नहीं.

इजरायली डिफेंस फोर्स के एक अधिकारी ने वीडियो में कहा कि ऐसी संपत्तियों से कम से कम 500 मीटर दूर चले जाएं. बेरूत के दक्षिणी इलाके में रहने वाले लोगों को लिए स्पष्ट चेतावनी है कि Burj Al-Barajneh इलाके के लोग अल-अमीर स्कूल के सामने की इमारत से दूर चल जाए.

इमारतों के नाम के साथ दी गई चेतावनी
IDF ने चेतावनी दी है कि इसके अलावा Burj Al-Barajneh इलाके रॉनी कैफे और उसके बगल की इमारतों के लोग कहीं दूर चले जाएं. बेरूत के हदत इलाके में अल-बयान स्कूल और उसके पास की इमारतों के लोग दूर चले जाएं. क्योंकि इन जगहों पर इजरायल किसी भी वक्त हमला कर सकता है.

सीमा के पास सैकड़ों टैंक किए तैनात
इस बीच इजरायल ने सैकड़ों टैंक और आर्मर्ड व्हीकल्स को लेबनानी सीमा के पास तैनात कर दिया है. डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इजरायल बहुत जल्द किसी भी समय लेबनान पर हमला कर सकता है. यानी जमीनी जंग की शुरूआत हो सकती है. इजरायल के उत्तर में लेबनान का दक्षिणी हिस्सा मौजूद है.

रक्षामंत्री गैलेंट ने भी ग्राउंड अटैक की बात कही
हिज्बुल्लाह के लड़ाके सबसे ज्यादा हमले अपने इसी गढ़ से करते हैं. लेबनान में हाल ही में इजरायल ने कोवर्ट ऑपरेशन करके दुनिया को हैरान कर दिया था. ये कोवर्ट ऑपरेशन पेजर और वॉकी-टॉकी के धमाके थे. इजरायली रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनका देश संभावित ग्राउंड अटैक के लिए तैयार है.

सेना के सीनियर अधिकारियों से मिले
इसका मतलब ये है कि इजरायल किसी भी समय जमीनी जंग की शुरूआत कर सकता है. गाजा पट्टी में जिस तरह घुसकर हमास को खत्म किया. ठीक उसी तरह लेबनान में घुसकर हिज्बुल्लाह का खात्मा कर सकता है. हाल ही में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हालेवी से कहा है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले करते रहो.

Latest articles

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...