15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजवाहर लाल नेहरू बने थे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर..., BJP नेता मनोहर लाल...

जवाहर लाल नेहरू बने थे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर…, BJP नेता मनोहर लाल खट्टर के बयान पर भड़की कांग्रेस, किया पलटवार

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। इसको लेकर सियासत तेज हो चली है। इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो खुद एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर बने हों। उन्हें ऐसा कहना शोभा नहीं देता। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान दिया है। वह किसी पार्टी ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा का चेयरमैन बनाया था।

मनोहर लाल खट्टर ने क्या कहा?
दरअसल रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर करार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर या सरदार पटेल आजाद भारत के बाद उस समय प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन नेहरू को पीएम बनाया गया। वास्तव में नेहरू एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे। इस बयान पर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि वो खुद अचानक से मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

बीजेपी सरकार पर हमला
हुड्डा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार के मामले में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीजेपी कई मौकों पर कांग्रेस पर पाखंडी होने और सरदार पटेल और डॉ अंबेडकर को उनका हक न देने का आरोप लगाती रही है।

किसान आंदोलन को लेकर निशाना
वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना अड़ियल रवैया त्याग कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए, ताकि समाधान निकाल सके। उन्होंने डल्लेवाल की बिगड़ती हालत को लेकर भी च‍िंता जताई। भूपेंद्र हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और प्रदेश सरकार उस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...