13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलसोशल मीडिया पोस्ट से कमाए पैसों से जाह्नवी भरती हैं EMI, एक्ट्रेस...

सोशल मीडिया पोस्ट से कमाए पैसों से जाह्नवी भरती हैं EMI, एक्ट्रेस का खुलासा

Published on

फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों में काफी अलग नजर आती हैं. ऑनस्क्रीन इमेज जहां एक ओर इनकी काफी शर्मीली, साधारण सी दिखती हैं. वहीं, ऑफस्क्रीन इनका ग्लैम अवतार देखने लायक नजर आता है. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर अपने फैन्स का दिल लगाकर रखती हैं. हाल ही में इनकी फिल्म ‘मिली’ रिलीज हुई. फिल्म के प्रमोशन्स में जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आया. रिवीलिंग ड्रेसेस में अपनी अदाओं से हर किसी को एक्ट्रेस ने ‘घायल’ किया.

इंस्टाग्राम पर जाह्नवी खुद की ग्लैम लाइफ दिल खोलकर रखती हैं. रखें भी क्यों न, आखिर सोशल मीडिया पोस्ट्स से जाह्नवी मोटी रकम जो कमाती हैं. इस पैसे से वह अपनी EMI भरती हैं. यकीन नहीं आता तो खुद जान लें. जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है.

जाह्नवी रखती हैं पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ अलग
Galatta Plus संग बातचीत में जाह्नवी कपूर ने अपनी दोनों ही रील और रियल लाइफ को लेकर बात की. एक्ट्रेस का कहना रहा, “मुझे अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि फिल्में तो मेरी एक मिडिल क्लास लड़की और साधारण दिखने वाली लड़की पर रहती हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर मैं एकदम अलग नजर आती हूं. ऐसे में लोगों के लिए दोनों ही भिन्न इमेज गले के नीचे उतारना काफी मुश्किल हो जाता है. सच कहूं तो मैं परवाह नहीं करती. मैं इस तरह की कैल्कुलेशन करने से बचती हूं. दर्शक जब मुझे मनीष मल्होत्रा की साड़ी में देखते हैं, वहीं दूसरी ओर अचानक से कुर्ता-पायजामा में देखते हैं तो उनके मन में दो इमेज मेरी क्रिएट होती हैं. एक चीज मेरे आर्ट का हिस्सा है तो दूसरा कहीं न कहीं मेरी पर्सनल लाइफ है. मैं इसके बारे में सोचती हूं और कोशिश करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा रियल और सच रहूं. जो हूं, वही लोगों को दिखाऊं. रियल लाइफ में जैसी हूं, वही दिखाती हूं. रील लाइफ में जो किरदार मिलता है, उसे बखूबी निभाने पर यकीन रखती हूं. एक एक्टर वही है जो रियल लाइफ अलग रखकर रील में अपने किरदार में अच्छी तरह उतर जाए.”

पोस्ट्स से ज्यादा पैसे कमाती हैं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर का कहना है, “सोशल मीडिया लाइफ मेरी काफी मजेदार है. मैं अपनी इन पोस्ट्स से यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती हूं कि और ब्रैंड्स मुझे एंडॉर्समेंट्स के लिए अप्रोच करें, जिससे मैं अपनी EMI भर सकूं. मैं कुछ भी लाइफ में बहुत सीरियसली नहीं लेना प्रिफर करती. मेरा सोशल मीडिया मेरे लिए एक मजेदार विकल्प की तरह है. अगर मैं क्यूट दिखती हूं तो पांच और एक्स्ट्रा लोग मेरी फोटो देखेंगे. मुझे ब्रैंड्स देखेंगे. मैं ज्यादा कमा पाऊंगी और EMI अपनी आसानी से भर सकूंगी.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ 4 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है. यह सर्वाइवर थ्रिलर फिल्म मलयालम हिट फिल्म ‘हेलन’ की हिंदी रीमेक है. इसे Mathukutty Xavier ने निर्देशित किया है. जाह्नवी कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. ओपनिंग वीकेंड में केवल 2 करोड़ की ही इसने कमाई की है. आगे-आगे तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमी ही आती नजर आने को है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...