15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअमरनाथ यात्रा में जंक-अनहेल्थी फूड बैन, अब खाने को नहीं मिलेगा समोसा-जलेबी...

अमरनाथ यात्रा में जंक-अनहेल्थी फूड बैन, अब खाने को नहीं मिलेगा समोसा-जलेबी और पिज्जा-बर्गर

Published on

श्रीनगर

जंक और अनहेल्थी भोजन अमरनाथ यात्रा में बैन रहेंगे। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने रविवार को कहा कि यात्रियों को हलवा पूरी, समोसा, जलेबी, गुलाब जामुन आदि खाद्य पदार्थ यात्रा के दौरान नहीं परोसे जाएंगे। इस साल की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। एसएएसबी के अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम और बालटाल मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए इस साल 120 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) लगाए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा क‍ि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एसएएसबी ने लंगरों में प्रतिबंधित भोजन और खाद्य पदार्थों की एक लिस्‍ट जारी की है। इसमें यह साफ किया है कि लगभग 120 लंगरों में जंक और तला हुआ भोजन परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लंगर अधिकारियों के साथ प्रतिबंधित और इजाजत दी गई वस्तुओं की लिस्‍ट भी शेयर की गई है।

इन पर रहेगा बैन
प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों में पूरी, बथुरा, पिज्जा, बर्गर, परांठा, डोसा, तली हुई रोटी, मक्खन वाली ब्रेड, क्रीम आधारित खाद्य पदार्थ, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, चाउमीन और अन्य सभी तले हुए/फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, कराह हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, खोया की बर्फी, रसगुल्ला और अन्य सभी हलवाई आइटम के अलावा स्नैक्स (वसा और नमक में उच्च) चिप्स/ कुरकुरे, मठ्ठी, नमकीन मिश्रण, पकोड़ा, समोसा, तले हुए सूखे मेवे और अन्य सभी डीप फ्राई आइटम शामिल हैं। इसमें मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, अन्य नशीले पदार्थ भी शामिल हैं।

इन चीजों को खाने की अनुमत‍ि
जिन खाद्य पदार्थो की इजाजत दी गई है उनमें अनाज, दाल, हरी सब्जियां, हरा सलाद, फल और अंकुरित अनाज, चावल, गुड़, सांबर, इडली, उत्तपम, पोहा, हर्बल चाय, कॉफी, कम वसा वाले दही, शरबत, नींबू स्क्वैश/पानी, अंजीर, किशमिश, खुबानी और अन्य सूखे मेवे शामिल हैं।

डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल
इसके अलावा निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू और कश्मीर ने सभी संबंधित अधिकारियों को यात्रा की अवधि के दौरान डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के अवकाश आवेदनों को मंजूरी नहीं करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...