13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : मियां-बीवी के बीच झगड़ा, बीच-बचाव में आए 6 लोग, पहले...

कर्नाटक : मियां-बीवी के बीच झगड़ा, बीच-बचाव में आए 6 लोग, पहले पति को पीटा, फिर पत्नी से गैंगरेप

Published on

कोप्पल,

अपराधी कब किस रूप में किसी के सामने आ जाए, ये कहा नहीं जा सकता. इस जमाने में तो मदद करने आए किसी शख्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता. क्योंकि रक्षक कब भक्षक बन जाए, इसका पता नहीं चल पाता. इसी तरह की एक दिल दहला देने वाली वारदात कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में सामने आई है. यहां एक मियां और बीवी आपस में किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे. तभी करीब आधा दर्जन लोग बीच-बचाव के नाम पर वहां आ गए.

इसके बाद वो लोग पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में हस्तक्षेप करने लगे. ये बात पति को नागवार गुजरी. उसने उनका विरोध किया. इस पर वो लोग पति के साथ मारपीट करने लगे. उसे घसीट कर पत्नी से दूर ले गए. इसी बीच एक शख्स महिला को अकेले पाकर उसके साथ बलात्कार करने लगा. इसके बाद एक-एक कर सभी छह लोगों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला. गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात 8 और 9 फरवरी की दरमियानी रात को हुई है. 21 वर्षीय महिला और उसका पति घर जाने के लिए एक बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे. इसी बीच घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. उनकी जोर-जोर की आवाज सुनकर छह लोगों का एक समूह उनके पास आया. महिला के पति के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसे बुरी तरह से मारपीट कर अधमरा कर दिया.

9 फरवरी को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पति को पीटने के बाद बस स्टॉप के पास ही उसके साथ गैंगरेप किया. वो दर्द के मारे चीखती और चिल्लाती रही. लेकिन उसकी आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया. वारदात के बाद वो किसी तरह से अपने पति को लेकर थाने पहुंची. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इस वारदात में शामिल सभी छह लोगों को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

बताते चलें कि इसी तरह की एक वारदात पिछले महीने सामने आई थी. कर्नाटक के हावेरी जिले में एक होटल के रूम में जबरन घुसकर 6 लोगों ने पहले एक कपल से मारपीट की, फिर लड़की को लेकर जंगल में ले गए. वहां सभी 6 आरोपियों के बारी-बारी से लड़की के साथ गैंगरेप किया. इस हैवानित से भी जी नहीं भरा तो बेचारी पीड़िता को कार में बिठाकर पूरे शहर में घुमाया. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

पीड़िता ने बताया था कि 7 जनवरी को वो अपने पार्टनर के साथ एक होटल में ठहरी हुई थी. करीब आधा दर्जन लोग उसके रूम में जबरन घुस गए. दोनों अलग-अलग धर्म से हैं, इसलिए उनके साथ मारपीट की गई. आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने बताया था कि मारपीट करने वाले आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों पर रेप, किडनैपिंग, हमला और हत्या की कोशिश जैसी धाराएं लगाई गई.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...