26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं... कुरुक्षेत्र में राहुल...

21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं… कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी का RSS-BJP पर बड़ा हमला

Published on

कुरुक्षेत्र

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त हरियाणा में हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनके साथ दो से तीन अरबपति खड़े रहते हैं। एक दिन पहले राहुल ने तपस्वी और पुजारियों को लेकर बयान दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था।

भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ’21वें सदी में भी कौरव हैं जो खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा लिए होते हैं। इनके साथ 2-3 अरबपति खड़े होते हैं। नोटबंदी किसने लागू की? नोटबंदी, गलत GST पर साइन भले नरेंद्र मोदी ने किया हो लेकिन हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों ने प्रधानमंत्री का हाथ चलाया।’

राहुल ने कहा-पांडव तपस्वी थे
राहुल ने आगे कहा, ‘यात्रा में किसी का धर्म नहीं पूछा गया। अगर कोई गिरा तो उसे उठाया गया…पांडवों ने कुछ गलत किया था? पांडवों ने नोटबंदी, GST लगाई थी? पांडव कभी ऐसा नहीं करते क्योंकि पांडव तपस्वी थे और वो जानते थे कि ये सब इस धरती के तपस्वियों के साथ चोरी करने का तरीका है।’

आरएसएस पर हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा, ‘आरएसएस के लोग कभी हर-हर महादेव का जाप नहीं करते क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये लोग भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने जय सिया राम से देवी सीता को हटा दिया है। ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।’

तपस्वी-पुजारी बयान पर विवाद
एक दिन पहले राहुल ने कहा था कि कांग्रेस ‘तपस्या’ में यकीन रखती है जबकि बीजेपी ‘पूजा’ का संगठन है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी-आरएसएस लोगों को उनकी पूजा करने के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने कहा था कि भारत ‘तपस्वियों’ का देश है न का ‘पुजारियों’ का। राहुल के इस बयान पर पुजारी संगठन ने आपत्ति जताई

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...